Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस शिविरार्थियों को साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस प्रकोष्ठ का राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज घिँघराण में आयोजित सात दिवसीय आयोजन के द्वितीय दिवस की शुरुआत योग व्यायाम ध्यान के साथ हुई । योग प्रशिक्षिका गीता कन्याल ने छात्रों को विभिन्न प्रकार के योगासन सिखाये।

इसके बाद स्वयंसेवियों द्वारा शिविर स्थल में सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही छात्र छात्राओं ने अपने पर्यावरण को बचाने हेतु प्लास्टिक कूड़ा भी अलग किया गया। सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिवस के प्रथम बौद्धिक सत्र में महिलाओ एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता हेतु एक व्याख्यान आयोजित किया गया जिसमें डा० नीलम नेगी ने बालिकाओं की समस्याओं का निवारण किया।

इसके पश्चात् स्वयं सेवियों हेतु भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसका विषय ” विकसित भारत के निर्माण में नशामुक्त युवाओं की भूमिका” था । जिसमें स्वयं सेवियों द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किए । द्वितीय बौद्धिक सत्र में चमोली जिले के पुलिस विभाग के साइबर विशेषज्ञ, सतेंद्र बुटोला, चंदन सिंह नगरकोटी ने युवाओं को इन्वेस्टमेंट, स्टॉक मार्केट फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड, सोशल मीडिया, मोबाइल की गोपनीयता एवं मनी फ्रॉड, डीप फेक आदि विषयों पर जानकारी की । साइबर विशेषज्ञ राजेंद्र रावत ने साइबर अपराध के प्रचलित तरीके एवं साइबर अपराध से कैसे बचे, विषय पर जागरूक किया ।

इस अवसर पर शिविर के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ डीएस नेगी, डॉ प्रेमलता, डॉ विधि ध्यानी, विनोद राणा, सुरेंद्र बिष्ट, सुमित कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related posts

आर्यन स्कूल ने मनाया अपना 25वां स्थापना दिवस…

cradmin

डीएम ने लखवाड़ बाँध प्रभावित काश्तकारों की सुनी समस्याएं

cradmin

बिना फिजूलखर्ची के रचाया ब्याह, चर्चाओं में उत्तराखण्ड की ये शादी

cradmin

ग्राफिक एरा में सस्टेनेबल बिजनेस पर सेमिनार

prabhatchingari

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस भारत को दे रहा अधिक स्मार्ट और प्रासंगिक स्वास्थ्य बीमा समाधान

cradmin

हमारी सरकार राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : प्रेमचंद अग्रवाल*

prabhatchingari

Leave a Comment