Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

विश्व प्रसिद्ध कार्तिक स्वामी मंदिर की सुरक्षा एवं श्रद्धालु प्रबंधन को सुदृढ़ करने हेतु एसपी चमोली का स्थलीय निरीक्षण

 

चमोली (प्रदीप लखेड़ा): जनपद चमोली एवं रुद्रप्रयाग की सीमा पर स्थित विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कार्तिक स्वामी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालु प्रबंधन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि एसपी पंवार वर्तमान में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे हैं।

रुद्रप्रयाग–पोखरी मार्ग पर कनकचौरी गांव के समीप लगभग 3050 मीटर की ऊँचाई पर स्थित कार्तिक स्वामी मंदिर में देश-विदेश, विशेषकर दक्षिण भारत से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक दर्शन हेतु पहुंचते हैं। इसी को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा कनकचौरी (जनपद चमोली) से लगभग 3.5 किमी पैदल ट्रैक करते हुए मंदिर पहुंचकर मंदिर परिसर, पैदल मार्ग एवं संवेदनशील स्थलों का गहन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर में स्थापित जनपद रुद्रप्रयाग के दूरसंचार रिपीटर सिस्टम की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई तथा वहां तैनात हेड कांस्टेबल (दूरसंचार) रविन्द्र भंडारी सहित अन्य कार्मिकों को संचार व्यवस्था को सतर्क एवं सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही पोखरी रिपीटर की स्थिति की जानकारी लेते हुए मंदिर क्षेत्र में फायर सेफ्टी ऑडिट कराए जाने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

कनकचौरी क्षेत्र में थाना पोखरी द्वारा किए जा रहे होटलों के अग्नि सुरक्षा निरीक्षण एवं सत्यापन कार्य का भी पुलिस अधीक्षक ने अवलोकन किया, ताकि श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

मंदिर परिसर में पहुंचने पर मंदिर समिति के अध्यक्ष बलराम नेगी एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू देवी द्वारा पुलिस अधीक्षक का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान मंदिर सुरक्षा, यात्री सुविधाओं, भीड़ प्रबंधन तथा स्थानीय समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

निरीक्षण के दौरान जनपद चमोली एवं रुद्रप्रयाग पुलिस के मध्य समन्वय बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें सीमा क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, श्रद्धालुओं की आवाजाही, पैदल ट्रैकिंग रूट की सुरक्षा एवं आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही मोहनखाल चौकी में स्थायी पुलिस पोस्ट निर्माण के संबंध में भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।

पुलिस अधीक्षक ने कनकचौरी क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों एवं होटल संचालकों से संवाद कर सुरक्षा मानकों, अग्नि सुरक्षा उपायों तथा पुलिस सहयोग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विदेशी पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए होटल मालिकों को विदेशी नागरिकों के लिए समय से फॉर्म ‘C’ भरने एवं एलआईयू सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

इसके अतिरिक्त पैदल मार्ग पर वन विभाग द्वारा स्थापित “कार्तिक स्वामी पारिस्थितिकी विकास समिति” के स्वागत डेस्क का निरीक्षण कर वहां तैनात वन कार्मिकों से पंजीकरण, आवागमन व्यवस्था एवं लागू नियमों की जानकारी ली गई।

निरीक्षण के अंतिम चरण में सीमा चौकी मोहनखाल का भी निरीक्षण किया गया, जहां से गुप्तकाशी एवं ऊखीमठ की ओर जाने वाले मार्गों पर नशा, अवैध गतिविधियों एवं किसी भी प्रकार की तस्करी पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष पोखरी देवेंद्र पंत, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार, अपर उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह (जनपद रुद्रप्रयाग) सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

प्रशांत रावत के इसरो में वैज्ञानिक बनने पर गांव में खुशी की लहर

prabhatchingari

मोरारी बापू ने सभी नागरिकों से मतदान के अधिकार का उपयोग करने का आग्रह किया

prabhatchingari

आदि कैलाश की यात्रा 13 मई से शुरू……

prabhatchingari

शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में राष्ट्रीय एफडीपी शुरू

cradmin

चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर डीएम ने ली बैठक

prabhatchingari

Leave a Comment