Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

नववर्ष प्रतिपदा 2082 की पूर्व संध्या पर इक्कीस सौ दीपों से जगमगाया घंटाघर

देहरादून, हिंदू नववर्ष प्रतिपदा संवत 2082 की पूर्व संध्या पर राजधानी के एक दर्जन ब्राह्मण संगठनों के शीर्ष संगठन “ब्राह्मण समाज महासंघ” के आह्वान पर सभी घटक संगठनों ने मिलकर विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी नगर के ऐतिहासिक धरोहर घंटाघर परिसर में इक्कीस सौ दीपकों का प्रज्ज्वलन कर नव वर्ष प्रतिपदा के आगमन का जोरदार ढंग से स्वागत किया।

इस अवसर पर नगर के ब्राह्मण संगठनों के पदाधिकारी व सदस्यगण एवं ब्राह्मण बंधु भारी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर दीप मालाओं से घंटाघर परिसर जगमगा उठा।

दीप प्रज्जवलित करने का शुभारंभ मंत्रोच्चार के साथ महासंघ के मुख्य संरक्षक श्री 108 महंत कृष्णागिरी जी महाराज (टपकेश्वर महादेव मंदिर) एवं मुख्य अतिथि मेयर माननीय सौरभ थपलियाल जी के संयुक्त कर कमलों से संपन्न हुआ ।

इस अवसर कर स्वस्तिवाचन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उपस्थित विद्वान ब्राह्मण बंधुओं द्वारा परस्पर नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए शांति, एकता, सद्भाव की कामना की गई। इस अवसर पर प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर मुख्य संरक्षक पंडित एस पी पाठक, पंडित लालचंद शर्मा, पंडित उदय शंकर भट्ट, पंडित राम प्रसाद गौतम अध्यक्ष-महासंघ, डॉ.वी.डी.शर्मा महासचिव-महासंघ, पंडित रामप्रसाद उपाध्याय, थानेश्वर उपाध्याय, पंडित विजेंद्र प्रसाद ममगई, शशि शर्मा, मनमोहन शर्मा, एस.एन.उपाध्याय, विधि सलाहकार, अवनीश कांत शर्मा, रूप चंद शर्मा, उमाशंकर शर्मा, राजकुमार शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, सूर्य प्रकाश शर्मा, अरुण कुमार शर्मा, सोमदत्त शर्मा, राकेश शर्मा, पार्षद, पंडित शशिकांत दूबे, विकास वर्मा ( बजरंगदल) पंडित अश्वनी मुद्गल एडवोकेट आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। इनके अतिरिक्त क्वांटम विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्श्यामसुंदर गोयल, अन्य पिछड़ा आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा सहित अन्य श्रद्धालुजन भी मौजूद थे।

Related posts

महिलाओं के विरुद्ध भेदभाव की इस स्थिति को बदलने की है जरूरत-रेखा आर्या

prabhatchingari

एक शाम भद्रराज देवता के नाम ग्राम जयद्वार मल्ला

prabhatchingari

राष्‍ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: होंडा मोटरसाइकल ने बच्‍चों को जागरूक करने के लिये सड़क सुरक्षा पर शिक्षा दी

prabhatchingari

भाकियू एकता शक्ति की मासिक बैठक संपन्न, संगठन का विस्तार कर की मजबूती प्रदान*

prabhatchingari

ग्राफिक एरा हिल में डॉ. राखी घनशाला ने फहराया तिरंगा

cradmin

आगामी लोकसभा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा कर्णप्रयाग, नारायणबगड, थराली क्षेत्र का किया गया भ्रमण

prabhatchingari

Leave a Comment