Prabhat Chingari
स्वास्थ्य

देहरादून के डीएम सोनिका के निर्देश पर डेंगू नियंत्रण व बचाव के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

देहरादून:- जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशन पर जनपद देहरादून में डेंगू नियंत्रण एवं बचाव हेतु डीआईसीसीसी में कंट्रोलरूम स्थापित किया गया है जिसमें डेंगू से संबंधित विभिन्न शिकायत है दी जा सकती हैं।
कंट्रोल रूम में अभी तक कुल 15 कॉल प्राप्त हुई है जिनमें 14 कॉल फागिंग तथा 1 कॉल चिकित्सा परामर्श से संबंधित है सभी का निराकरण कर लिया गया है। कंट्रोल रूम में नगर निगम के कार्मिक एवं स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है।

जिलाधिकारी ने समस्त जनमानस से अनुरोध किया है कि डेंगू से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या एवं शिकायत तथा चिकित्सकीय परामर्श के लिए टोल फ्री नंबर 1800 1802525 पर संपर्क किया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने जनमानस से डेंगू के दृष्टिगत सतर्क रहते हुए अपने आसपास सफाई रखने तथा पानी जमा न होने देने का अनुरोध किया।

Related posts

रोबोटिक तकनीक से घुटनों की सफल सर्जरी, 61 वर्षीय मरीज को मिली नई जिंदगी

cradmin

सर्जरी डॉक्टरों की दक्षता का कमाल, मरीज को मिली 13 किलो की गांठ से मुक्ति

cradmin

सूबे में होगी देवभूमि उद्यमिता विकास संस्थान की स्थापनाः डॉ. धन सिंह रावत

prabhatchingari

कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 812 मरीजों ने उठाया शिविर का लाभ

cradmin

श्री महं इन्दिरेश अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा धूमधाम से मनाया गया वल्र्ड फिजियोथेरेपी दिवस

cradmin

सरकार का ठोस एक्शन प्लान : डेंगू-चिकनगुनिया के खिलाफ अभियान शुरू

prabhatchingari

Leave a Comment