Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

एसएसपी के निर्देश पर दून पुलिस अलर्ट मोड में, जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान

देहरादून, जनपद का कार्यभार  ग्रहण करने के उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा अपनी पहली ही बैठक में सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने तथा सम्पूर्ण जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की तलाश हेतु निरंतर सघन चेकिंग अभियान संचालित करने के निर्देश जारी किए थे।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में आज  जनपद के नगर एवं देहात क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रों में संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा आकस्मिक रूप से व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत सभी सीमावर्ती चेक पोस्टों, आंतरिक मार्गों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन जांच की गई।

चेकिंग के दौरान जनपद में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों एवं निजी/सार्वजनिक वाहनों की गहन जांच की गई। साथ ही आंतरिक मार्गों पर भी संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों को रोककर उनकी तलाशी एवं आवश्यक सत्यापन की कार्रवाई सुनिश्चित की गई। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी पहचान एवं सत्यापन संबंधी जानकारी प्राप्त की गई।

दून पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार के सघन चेकिंग अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। आमजन से अपील की गई है कि सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Related posts

सुजाता संजय राष्ट्रीय खेल की महिला खिलाड़ियों का 28 जनवरी से 14 फरवरी तक करेंगी निशुल्क उपचार

prabhatchingari

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की महिला टीम ने लहराया परचम, बैंडमिंटन टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण व रजत पदक

prabhatchingari

वाद विवाद प्रतियोगिता में हार्दिक और सोहम अव्वल

cradmin

उत्तराखंडियों को बांटने का काम कर रही भाजपा सरकार – नमन चंदोला

prabhatchingari

MDDA उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी द्वारा प्राधिकरण के कार्यों के संबंध में की समीक्षा बैठक जिसमें 11 बिन्दुओं पर की गई विस्तृत चर्चा

cradmin

लोक संस्कृति के रंग में रंगेगा बड़ोवाला — 1 नवम्बर को होगा प्रथम ईगास महोत्सव

cradmin

Leave a Comment