Prabhat Chingari
उत्तराखंड

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर नर्सिंग के छात्र छात्राओं को उत्तम स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया *

*विश्व स्वास्थ्य दिवस पर नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर में छात्र छात्राओं को उत्तम स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
‘विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर रविवार को नर्सिंग कॉलेज पठियाल धार गोपेश्वर में छात्र छात्रों को उत्तम स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सभागार में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली श्रीमती सिमरनजीत कौर की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी मे सचिव, जिला विधिक प्राधिकरण चमोली श्रीमती सिमरनजीत कौर ने गोष्ठी में उपस्थित छात्र/छात्राओं को स्वास्थ्य चुनोतियो से निपटने के लिए स्वास्थ्य दिवस 2024 का मुख्य विषय “मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार” के प्रति जागरूक किया गया। तथा अपील की गयी कि सभी उपस्थित प्रतिभागी अपने-अपने स्तर से आम जनमानस को स्वास्थ्य एवं आरामदायक जीवन शैली में बदलाव, शारिरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य ,पर्यावरण के प्रति जागरूक करें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव शर्मा द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस की के बारे में सभी छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया कि जीवाश्म ईंधन का जलना, जंगलों में वनाग्नि के कारण स्वच्छ हवा में सांस लेने के हमारे अधिकार छिनते जा रहे हैं। साथ ही सुरक्षित पेयजल, स्वच्छ हवा,अच्छा पोषण के बारे में अपील की। गोष्ठी में नर्सिंग कॉलेज के छात्र- छात्रों को मतदान जागरूकता शपथ दी गई। नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं के द्वारा पोस्टर एवं भाषण के माध्यम से स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण विषय ,रक्त अल्पता ,मासिक स्वच्छता, इंफेक्शन, के बारे में जानकारी प्रदान किया गया। गोष्ठी में ट्यूटर श्रीमती जैनब खान,महेश देवराड़ी, उदय सिंह रावत,एवं छात्र-छात्राये उपस्थित रहे।

Related posts

जनदर्शन पर बढता अटूट विश्वास, 180 से अधिक फरियादी पंहुचे डीएम द्वार

cradmin

संत श्री कबीर साहिब जी का 627 व प्रकटोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में बीआईएस के 10 चैप्टर बने 

cradmin

आग में फंसे लोगों के लिये देवदूत बनी दून पुलिस…..

prabhatchingari

निर्धन, असहाय, बालिकाएं ही हमारे वास्तविक जीवन की ‘नंदा सुनंदा’ देवीः डीएम

prabhatchingari

रोडवेज की 404 बसें खटारा, फिर भी सड़कों पर दौड़ रहीं — ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा

cradmin

Leave a Comment