Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

‘ऑपरेशन क्रैक डाउन’ तेज, दो दिन में 2071 व्यक्तियों का सत्यापन

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस द्वारा आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर जनपद में निवास कर रहे संदिग्ध एवं बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के निर्देशानुसार दिनांक 15 फरवरी 2026 से एक माह तक चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन क्रैक डाउन” के तहत जनपद देहरादून में सघन कार्रवाई जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विशेष टीमें गठित कर प्रभावी सत्यापन अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में विगत दो दिनों के दौरान नगर एवं देहात क्षेत्रों में अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान चलाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और सत्यापन की कार्रवाई की गई।

अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में निवासरत कुल 2071 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान अनियमितता पाए जाने तथा किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 272 व्यक्तियों के विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान की कार्रवाई करते हुए 27 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

इसके अतिरिक्त नियमों का उल्लंघन करने पर 137 व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए 34,250 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। सत्यापन अभियान आगामी निर्धारित अवधि तक निरंतर जारी रहेगा और नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान की गई कार्रवाई का विवरण:, सत्यापन किए गए व्यक्तियों की संख्या – 2071, 83 पुलिस एक्ट में चालान – 272, 83 पुलिस एक्ट में वसूला गया जुर्माना – ₹27,20,000, 81 पुलिस एक्ट में चालान – 137, 81 पुलिस एक्ट में वसूला गया जुर्माना – ₹34,250

Related posts

ग्राफिक एरा के वीसी प्रियरंजन अवार्ड से सम्मानित

prabhatchingari

डीएम एससपी का बुलेट भ्रमण, साबित हो रहा है सार्थक

prabhatchingari

सीएम धामी ने प्रेस क्लब अध्यक्ष के स्वास्थ्य की ली जानकारी, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

cradmin

उत्तराखंड जनजातीय महोत्सव में प्रियंका मेहर ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

prabhatchingari

अगले 24 घंटों के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा

cradmin

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड प्रीमीयर लीग की ट्रॉफी का अनावरण

prabhatchingari

Leave a Comment