Prabhat Chingari
मनोरंजन

तुलाज इंटरनेशनल स्कूल में ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ आयोजित

, देहरादून: तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में आज पेरेंट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें अभिभावकों को स्कूल की नीतियों के बारे में जानकारी दी गई। ओरिएंटेशन कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन समारोह के साथ हुई, जिसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुति हुई।इसके बाद सभी स्कूल डीन ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निर्धारित स्कूल नीतियों को अभिभावकों के बीच विस्तार से प्रस्तुत किया।

इस अवसर के दौरान, एडमिशन विभाग, स्कूल प्रकाशन और संबंध विभाग, अकादमिक हेड, खेल विभाग, एक्टिविटी विभाग, सीडीएच विभाग, आईटी विभाग और पैस्टोरल केयर विभाग ने अभिभावकों को स्कूल से संबंधित नीतियों के बारे में जानकारी दी।

इसके अलावा, छात्र परामर्श, फीस, और इंफरमरी विभाग के साथ एक इंटरैक्टिव सत्र के बाद अभिभावकों के साथ नीतियों को भी साझा किया।

अंत में स्कूल के हेड मास्टर रमन कौशल ने अभिभावकों का स्वागत किया और स्कूल और अभिभावकों के बीच आपसी संबंधों के महत्व पर ज़ोर दिया।

बाद में अभिभावकों ने विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन कराया। अभिभावकों और नए विद्यार्थियों के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट और क्ले मॉडलिंग की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

Related posts

पवनदीप राजन और स्ट्रॉन्गमैन चैंपियनशिप से युवा महोत्सव का दूसरा दिन हुआ रोशन

prabhatchingari

उत्तराखंड की नन्हीं प्रतिभा एंजल नैथानी को ‘देवभूमि विभूति सम्मान’

cradmin

डीआईटी विश्वविद्यालय में “रंगोत्सव 2026 – द स्टूडेंट होली फेस्टिवल” का भव्य आयोजन

cradmin

प्रतिभा बघेल की क्लासिकल गज़लों ने बिखेरा जादू

prabhatchingari

उत्तराखंड राज्य जनजातीय महोत्सव 2025 धूमधाम से हुआ संपन्न

prabhatchingari

यूथोपिया 2025 : डीआइटी विश्वविद्यालय का वार्षिक टेक्नो-कल्चरल फेस्ट

cradmin

Leave a Comment