ध्यान बदरी उर्गम एवं वृद्ध बदरी भ्रमण के दौरान बीकेटीसी उपाध्यक्ष ने दी जानकारी
ज्योर्तिमठ/गोपेश्वर,
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने कहा है कि आगामी समय में शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने हेतु पंच बदरी और पंच केदार सर्किट को सक्रिय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीकेटीसी का प्रयास है कि श्रद्धालु केवल मुख्य धामों तक सीमित न रहें, बल्कि सहवर्ती मंदिरों जैसे श्री ध्यान बदरी, वृद्ध बदरी और कल्पेश्वर में भी दर्शन हेतु पहुँचें।
बीते सोमवार को श्री सती ने ध्यान बदरी (उर्गम) और वृद्ध बदरी (हेलंग) का भ्रमण किया, जिसके बाद मंगलवार को उन्होंने पंच बदरी सर्किट की योजना को विस्तार से साझा किया।
बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि उपाध्यक्ष सती ने यात्रा के दौरान यात्री विश्राम गृहों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने श्री ध्यान बदरी, वृद्ध बदरी, और पंचम केदार श्री कल्पेश्वर मंदिर में विधिवत जलाभिषेक एवं दर्शन किए।
भ्रमण के दौरान स्थानीय जनता ने मंदिर समिति के उपाध्यक्ष एवं अधिकारियों का फूल-मालाओं, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्हों से स्वागत किया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोग:
- भुवन चंद्र उनियाल (पूर्व धर्माधिकारी, श्री बदरीनाथ धाम)
- गिरीश चौहान (मुख्य प्रशासनिक अधिकारी)
- संदीप कपरवाण (श्री नृसिंह मंदिर प्रभारी)
- पुजारीगण: मोहन प्रसाद सेमवाल, मनोहर सेमवाल,
- श्री कल्पेश्वर मंदिर के पुजारी रघुवीर सिंह नेगी सहित कई अन्य गणमान्य जन।
