Prabhat Chingari
Uncategorized

हनुमान ध्वज स्थापित होने के साथ ही शुरू हुआ पांडव नृत्य*

*हनुमान ध्वज स्थापित होने के साथ ही जनपद चमोली के बमोथ गांव में शुरू हुआ पांडव नृत्य*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
पोखरी विकासखंड के ग्राम पंचायत बमोथ में मंगलवार को हनुमान ध्वज स्थापित करने के साथ ही पांडव नृत्य एवं लीला प्रारंभ हो गई है। मंगलवार को सुबह गांववासियों द्वारा गांव के भूमियाल रावल देवता, लाटू देवता की विधि विधान के साथ पंडित प्रदीप लखेड़ा द्वारा पूजा अर्चना करने हुऐ ढोल दमांऊ व भौंकोरे की गुंजायमान ध्वनि के साथ अग्नि प्रज्वलित कर बजरंगबली हनुमान जी के ध्वज को पांडव चौक में पूजा पाठ के साथ स्थापित किया गया।
इस अवसर पर हनुमान व रावल देवता अपने पाश्व पर अवतरित होकर राम भक्तो को दर्शन भी दिया। पांडव नृत्य एवं लीला कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर ने बताया कि 4 तारीख बाणों का आगमन, 07 को सांवल वृक्ष पूजा, 08 राजसूय यज्ञ व शिशुपाल वध, 09 को द्रौपदी चीरहरण, 10 को चक्रव्यूह का आयोजन, 11 को जलयात्रा और 12 को प्रसाद वितरण के साथ समापन होगा। उन्होंने लोगों से पांडव नृत्य एवं लीला का आनंद लेने का आह्वान किया गया है। इस मौके पर महिला मंगल दल, युवक मंगल दल के सदस्यों सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related posts

अयोध्था से आये पूजित अक्षत और प्रभु राम के दर्शन का देंगे निमंत्रण प्रभु राम का चित्र देनें घर-घर जायेंगे रामभक्त

prabhatchingari

उत्तराखंड परिवहन निगम सख्त,अनुबंधित रोडवेज बसें न चलाईं तो लगेगा जुर्माना

prabhatchingari

बड़कोट में यमुना नदी में फंसे युवक के लिये बनी देवदूत, एसडीआरएफ

prabhatchingari

घर के काम के साथ फूड प्रोसेसिंग यूनिट संचालित कर आर्थिकी को मजबूत कर रही महिलाएं

prabhatchingari

भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के द्वारा सशक्त बहना सम्मेलन आयोजित

prabhatchingari

उत्तराखंड बना खेल और पर्यावरण संरक्षण का अग्रदूत – मुख्यमंत्री धामी”

cradmin

Leave a Comment