Prabhat Chingari
उत्तराखंडयात्रा

सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं पर यात्री ध्यान न दें: महाराज

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि चारधाम यात्रा सुव्यवस्थित एवं निर्बाध गति से चल रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर इधर-उधर की पुरानी भ्रामक वीडियो पोस्ट कर चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों से वस्तुओं के अधिक दाम वसूलने की अफवाह फैला रहे हैं। ऐसी सभी अफवाहों से सावधान रहे।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा रुटों पर बेरोजगार युवा ऋण लेकर अपने काम धंधे करते हैं। इस प्रकार की भ्रामक खबरों से उनको भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और प्रदेश की बदनामी होती है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर स्थित दुकानों से यदि यात्रियों को कोई वस्तु मैदानी क्षेत्रों की अपेक्षा कुछ अधिक दाम पर मिलती है तो उसका सबसे प्रमुख कारण वस्तुओं के वहां तक पहुंचने पर ट्रांसपोर्टेशन की लागत में आने वाली वृद्धि है। इसलिए सोशल मीडिया पर अनावश्यक और भ्रामक वीडियो या तथाकथित सूचना पोस्ट कर यात्रियों को भ्रमित न करें।

श्री महाराज ने स्थानीय दुकानदारों से भी आग्रह किया है कि वह भी अपनी सभी सेवाओं को अतिथि देवो भव: की अपनी संस्कृति के अनुरूप गुणवत्ता युक्त रखने के साथ-साथ उचित मूल्य पर यात्रियों को दें ताकि प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में उत्तरोत्तर वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रृद्धालुओं और प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों के स्वागत और सत्कार का हम सभी को विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा है कि यदि कोई अनावश्यक रूप से अधिक दाम वसूलता है तो यात्री अपनी लिखित शिकायत दर्ज करवा सकता है।

श्री महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा को लेकर श्रृद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। 30 अप्रैल 2025 से प्रारम्भ हुई चारधाम यात्रा के पंजीकरण के तहत अभी तक 26,49, 640 (छब्बीस लाख उन्चास हजार छह सौ चालीस) यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। जबकि ढाई लाख के लगभग श्रद्धालु अभी तक धामों में दर्शनों का लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जीएमवीएन के गेस्ट हाऊसों के आधार पर कहा जा सकता है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारधाम का रुख करेंगे। कहा कि फरवरी 2025 से शुरू हुई जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों की ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के तहत अभी तक कुल 12,45,31,172 (बारह करोड़ पैंतालीस लाख इक्कीस हजार एक सौ बहत्तर) रुपये से अधिक की बुकिंग भी की जा चुकी है।

Related posts

टेक्नो ने दमदार और टिकाऊ स्मार्टफोन टेक्नो स्पार्क गो 3 लॉन्च किया

cradmin

पीएम मोदी खुद को समझते हैं भगवान विष्णु का 11वां अवतारःखड़के

prabhatchingari

हर बच्चे का आदर्श बने शहीद साहिबजादे : रेखा आर्या

cradmin

उद्देश्य के साथ प्रगति, हरियाली के साथ विकास” एवं “विकास में संतुलन और पर्यावरण संरक्षण” विषय पर संवाद का आयोजन किया गया

cradmin

पर्वतारोही स्कीइंग के लिये डेफ ओलंपिक विंटर गेम्स में चयन हुई: अमीषा चौहान

prabhatchingari

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने दमदार नए डियो 125 X-एडिशन के साथ क्लीन और एलिगेंट शाइन 125 लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया; कीमतों की घोषणा

cradmin

Leave a Comment