Prabhat Chingari
उत्तराखंड

प्रीमियर लीग में पौड़ी की टीम प्रथम, चम्पावत द्वितीय

 

देहरादून,  वर्ल्ड समिट—2025 के दौरान आज साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रीमियर लीग का रोमांचक फाइनल मुकाबला आयोजित किया गया, जिसमें पौड़ी जनपद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। चम्पावत की टीम द्वितीय रही, जबकि रुद्रप्रयाग की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

 

राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को वैश्विक विज्ञान, शोध और तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रीमियर लीग में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के लिए पहले प्रदेश के 95 विकास खंडों से एक-एक टीम का चयन किया गया। इसके बाद आयोजित इंटर-डिस्ट्रिक्ट मुकाबलों के माध्यम से 13 जनपदों की टीमें फाइनल राउंड के लिए चुनी गईं।

 

फाइनल में छह चरणों—आपदा प्रबंधन, विज्ञान एवं तकनीक आधारित मल्टीपल च्वाइस, विजुअल, स्पीच, वीडियो और रैपिड फायर राउंड—में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। पौड़ी की टीम ने हर चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। विजेता टीम में आशीष कुमार, गणेश सिंह, मोहित बिष्ट और आदित्य देवरानी शामिल रहे, जो पौड़ी जनपद के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी हैं।

 

आयोजकों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता न सिर्फ बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने का माध्यम है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं वैश्विक मंच से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल भी है।

Related posts

मीडिया कोऑर्डिनेटर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में कार्यरत डॉ जगमोहन नेगी बने जिला रोवर कमिश्नर

prabhatchingari

राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने जारी किया परीक्षा परिणाम

cradmin

बहुआयामी ऊर्जा पोर्टफोलियो के साथ टीएचडीसी की दमदार प्रस्तुति

cradmin

रंग, संगीत और उत्साह के संग संपन्न हुआ श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का सांस्कृतिक सप्ताह

cradmin

बाहरी लोगों से जमीन खरीद रहे हैं तो हो जाओ सावधान! हो सकता है बड़ा नुकसान,

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने दिखाई 20 नई वातानुकूलित यूटीसी मिनी बसों को हरी झंडी

cradmin

Leave a Comment