,

पेसल वीड कॉलेज ऑफ इनफॉरमेशन टैक्नोलॉजी, देहरादून को आई.टी.ई.पी पाठ्यक्रम के लिए एन.सी.टी.ई द्वारा मान्यता मिली 

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, April 15, 2026 3:52 PM

Google News
Follow Us
------

देहरादून :- पेसल वीड कॉलेज ऑफ इनफॉरमेशन टैक्नोलॉजी, देहरादून को आई.टी.ई.पी पाठ्यक्रम के लिए एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त हो गयी है। इस सत्र 2026-30 से महाविद्यालय में आई.टी.ई.पी पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जायेगा। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा एन०टी०ए० (एन.टी.ए एन.सी.ई.टी एग्जाम 2026) द्वारा कराई जाती है जो इस वर्ष दिनांक 17.04.2026 को सम्पन्न होगी। प्रवेश, परीक्षा परिणाम की मेरिट के आधार पर होंगे जिसके लिए कॉलेज की वेबसाइट www.pestleweedcollege.com पर पंजीकरण प्रारम्भ कर दिये गये हैं। यह देहरादून एवं श्री देव सुमन विश्वविद्यालय द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों में एकमात्र संस्थान है जहां आई.टी.ई.पी पाठ्यक्रम संचालित होने जा रहा है। इस अवसर पर चैयरमैन डॉ. प्रेम कश्यप, किरन कश्यप, आकाश कश्यप, राशि कश्यप, प्राचार्या डॉ. अनिता वर्मा, डॉ. रिचा नौटियाल एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया।

 

 

 

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment