Prabhat Chingari
अन्तर्राष्ट्रीयव्यापार

पेट्रोल का 82.46 और डीजल का दाम 78.05 रुपये, यहां सबसे सस्ता

दिल्ली,ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं। नए साल में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि, कच्चा तेल बढ़कर 75 डॉलर प्रति बैरेल के करीब पहुंच गया है। इस बीच देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्टब्लेयर में है, जो दिल्ली से 12.31 रुपये सस्ता है। जबकि, डीजल दिल्ली के मुकाबले 9.62 रुपये प्रति लीटर सस्ता है। दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल की बात करें तो ईरान में यह 2.44 रुपये लीटर है। वहीं, लीबिया में 2.61 और वेनेजुएला में 2.99 रुपये लीटर बिक रहा है।
इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के मुताबिक आज 2 जनवरी 2025 को दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये है और डीजल की 87.67 रुपये। दूसरी ओर पोर्ट ब्लेयर में एक लीटर पेट्रोल का दाम 82.46 रुपये और डीजल का 78.05 रुपये है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक आज कच्चे तेल में तेजी है। ब्रेंट क्रूड का मार्च वायदा 0.88 पर्सेंट गिरकर 74.64 डॉलर प्रति बैरल पर है। जबकि, डब्ल्यूटीआई का फरवरी वायदा 0.45 पर्सेंट चढ़कर 72.04 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

Related posts

देहरादून से लखनऊ जंक्शन वंदे भारत एक्सप्रेस 26 मार्च से नियमित चलेगी…

prabhatchingari

एसबीआई कार्ड ने ट्रैवेल के शौकीन लोगों के लिए ‘SBI कार्ड MILES’ लॉन्च किया

prabhatchingari

मशीनरी व विद्युत उपकरण सुरक्षा पर बीआईएस का राष्ट्रीय विमर्श…

cradmin

टीएचडीसीआईएल के ₹600 करोड़ के कॉरपोरेट बॉन्ड्स 23 जुलाई को होंगे बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध

cradmin

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर देशभर में जागरूकता अभियानों की शुरुआत की।

cradmin

होम क्रेडिट इंडिया सर्वेक्षण से पता चला, क्रेडिट ज़रूरतों के लिए भारतीय महिलाएँ तेज़ी-से टेक्नॉलॉजी अपनाती हैं

prabhatchingari

Leave a Comment