Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

भव्य शोभायात्रा व कलश यात्रा से गूंजा पिपलेश्वर शिव मंदिर परिसर

 

देहरादून। प्राचीन श्री शिव मंदिर, पिपलेश्वर (क्लेमेंट टाउन) के वार्षिकोत्सव पर बुधवार को भव्य शोभायात्रा और कलश यात्रा निकाली गई। नंदा देवी राजजात यात्रा, धर्म-संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेशों वाली झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। सिर पर कलश लिए महिलाएं, बैंड-बाजों की गूंज और भक्तों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने यात्रा को विशेष बना दिया।

मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ मंदिर समिति के महासचिव अशोक सुंदरियाल ने ध्वज दिखाकर किया। भक्तगण यातायात नियमों का पालन करते हुए शोभायात्रा की अगुवाई कर रहे थे। झमाझम बरसात के बीच भी कलश यात्रा का उत्साह चरम पर रहा। जिन मार्गों से यात्रा गुजरी, वहां सेवादारों ने सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा।

समिति के सर्वव्यवस्था प्रमुख अशोक सुंदरियाल ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 14 से 20 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से होगा, जिसका वाचन आचार्य महामाया प्रसाद जी करेंगे। 20 अगस्त को भगवान की छटी पर विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

इस अवसर पर मंदिर के संरक्षक ओ.पी. बहुगुणा, अध्यक्ष अरुण थपलियाल, प्रदीप त्यागी, महासचिव अशोक सुंदरियाल, कोषाध्यक्ष राजुल नौटियाल, सह सचिव विनोद कठैत, पार्षद दीपक नेगी, महिला संरक्षक रजनी रावत, सचिव अंजू विष्ट, पूर्व पार्षद राजेश परमार, आचार्य दीपक काला, रमेश चमोली, विक्रम नैथानी, पंकज ठाकुर, ईश्वर थापा सहित कार्यकारिणी सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

पंजाब नैशनल बैंक द्वारा विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर वरिष्ठ कार्यपालकों के लिए हिंदी संगोष्ठी का आयोजन

prabhatchingari

बीजेपी महानगर टिहरी लोकसभा कार्यालय में टिहरी लोकसभा की लाभार्थी सम्पर्क अभियान की कार्यशाला आयोजित

prabhatchingari

वित्तीय अनियमितता वाली सहकारी समितियों की होगी एसआईटी जांच

prabhatchingari

मसूरी को मिलेगी जाम से राहत, जनपद में प्रथमबार शटल सेवा होगी संचालित…..

prabhatchingari

उत्तरांचल प्रेस क्लब में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होली मिलन समारोह सम्पन्न…..

prabhatchingari

भागवत में भक्ति व ज्ञान की अविरल धारा, श्रद्धालु हुए भावविभोर

cradmin

Leave a Comment