Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान — 1100 से अधिक व्यक्तियों का सत्यापन, ₹7.5 लाख का जुर्माना

देहरादून,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार जनपद में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा बाहरी/संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करने हेतु लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

आज थाना सेलाकुई के जमनपुर, पीठ वाली गली, थापा वाली गली, ईदगाह कॉलोनी, निगम रोड, बजांरागली तथा थाना नेहरू कॉलोनी के राजीवनगर, रिस्पना नगर क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के अंतर्गत:

1105 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 75 भवन स्वामियों के विरुद्ध 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए ₹7,50,000/- का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत नियम उल्लंघन करने वाले 08 व्यक्तियों से ₹2,000/- का जुर्माना वसूला गया।

35 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ की गई।

यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। देहरादून पुलिस आमजन से अपील करती है कि अपने किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का समय पर सत्यापन कराएं तथा कानून व्यवस्था में सहयोग करें।

Related posts

भावों के रंग में रंगा ‘नवरस’ वार्षिकोत्सव, मंच पर झलकी सृजनात्मकता और उत्साह की छटा

cradmin

श्री बदरीनाथ धाम की आरती सीडी का यू ट्यूब पर हुआ विमोचन।

prabhatchingari

कॉलेज और यूनिवर्सिटी के बैंड करेंगे युवा महोत्सव में धमाल : रेखा आर्या

cradmin

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नव प्रवेशी विद्यार्थियों का जोरदार स्वागत

cradmin

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भगवान शंकर की पवित्र भूमि आदि कैलाश में किया गया योगाभ्यास

prabhatchingari

सनातन संगम न्यास का सुभारती अस्पताल में सनातनी धम्मायोजन

prabhatchingari

Leave a Comment