Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

भ्रामक महिला सुरक्षा रिपोर्ट पर पुलिस सख्त, सर्वे कम्पनी से तीन दिन में मांगा जवाब

 

 

देहरादून : निजी सर्वे/डेटा साइंस कम्पनी पी वैल्यू एनालिटिक्स द्वारा जारी महिला सुरक्षा संबंधी सर्वे रिपोर्ट, जिसमें देहरादून को देश के 10 असुरक्षित शहरों में शामिल किया गया है, को लेकर पुलिस ने सख्ती दिखाई है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने रिपोर्ट की सत्यता पर सवाल उठाते हुए इसकी जांच का जिम्मा एसपी ऋषिकेश को सौंपा है। पुलिस की ओर से कम्पनी के फाउंडर व मैनेजिंग डायरेक्टर प्रहलात राउत को नोटिस जारी किया गया है, जिसमें उन्हें निर्देशित किया गया है कि सर्वे में शामिल सभी तथ्यात्मक आंकड़ों के साथ 3 दिन के भीतर पुलिस के समक्ष उपस्थित हों।

 

एसएसपी का कहना है कि रिपोर्ट में प्रकाशित तथ्य सरकारी आंकड़ों से बिल्कुल विपरीत हैं। इस तरह की भ्रामक रिपोर्ट ने अभिभावकों, महिलाओं और युवतियों के बीच सुरक्षा को लेकर नकारात्मक माहौल पैदा किया है।

 

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रस्तुत किए गए सभी तथ्यात्मक आंकड़ों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Related posts

सूबे के नर्सिंग कॉलेजों में पूर्व की भांति रहेगी प्रवेश प्रक्रिया

cradmin

प्रदेशभर के विद्यालयों में मनाया जाएगा प्रवेशोत्सव…

prabhatchingari

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नौनी सोसायटी ने खास आयोजन

prabhatchingari

देवभूमि कीर्ति सम्मान 2025 का भव्य आयोजन संपन्न

cradmin

प्लास्टिक का करें त्याग और अपनाएं शुद्ध संतुलित आहार : मनु गौड़

cradmin

संयुक्त व्यापारी एकता मंच की बैठक आयोजित, व्यापारिक हितों पर होगा सकारात्मक निर्णय

cradmin

Leave a Comment