Prabhat Chingari
उत्तराखंड

हल्द्वानी में 7 नवम्बर को होगा “उत्तराखंड की शान” का उत्सव, तैयारियों का जायजा लेते दिखे मंत्री गणेश जोशी

 

 

देहरादून,  प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में 09 नवंबर को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस (रजत जयंती) की श्रृंखला में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर कृषि, उद्यान, ग्राम्य विकास एवं सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की।

 

बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने 07 नवंबर को हल्द्वानी (प्रस्तावित) में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। यह कार्यक्रम “*उत्तराखण्ड* *की *शान*, *वीर *जवान, *समृद्ध नारी*, *सशक्त किसान*” थीम पर आधारित होगा। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को सभी विभागीय तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती वर्षगांठ प्रदेशवासियों के लिए गर्व का अवसर है। यह आयोजन राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा को प्रदर्शित करेगा, विशेष रूप से कृषि, ग्राम्य विकास और सैनिक कल्याण के क्षेत्रों में हुई उपलब्धियों को व्यापक रूप से सामने लाया जाएगा। मंत्री जोशी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य रजत जयंती वर्ष मना रही है। उन्होंने कहा के हल्द्वानी में चारों विभागों—कृषि,उद्यान, ग्राम्य विकास एवं सैनिक कल्याण—द्वारा संयुक्त रूप से भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय और प्रभावी योजना सुनिश्चित की जाए, ताकि यह आयोजन प्रदेश की जनता के लिए प्रेरणादायक बने।

 

इस अवसर पर आयुक्त ग्राम्य विकास अनुराधा पाल, अपर सचिव ग्राम्य विकास झरना कमठान, निदेशक कृषि परमाराम, निदेशक बागवानी मिशन महेंद्र पाल, एमडी उपनल ब्रिगेडियर(सेनि) जेएनएस बिष्ट, उपनिदेशक सैनिक कल्याण विंग कमांडर (सेनि) निधि बधानी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

एलेन संस्थान की ओर से मेधावी छात्रों को दिए गए नकद पुरस्कार, सम्मानित कर मनाया विजय उत्सव

cradmin

बॉबी के नामांकन जुलूस में उमड़े लोग, रणसिंग्हा गूंजे…..

prabhatchingari

मानसून से लोनिवि को 55438.16 लाख रुपये से अधिक का नुकसान: महाराज

cradmin

मनीष खंडूरी ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा

prabhatchingari

विद्या शक्ति 2025’ का दूसरा दिन रहा उत्साहपूर्ण

cradmin

बारिश और हिमपात के लिए रहें सतर्क, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

cradmin

Leave a Comment