Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर किया विशेष डाक टिकट का विमोचन

 

पीएम फसल बीमा योजना के तहत 28 हजार से अधिक किसानों को 62 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी

 

देहरादून,। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह के अवसर पर आज देहरादून में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड डाक परिमंडल द्वारा राज्य के प्रमुख तीर्थ स्थलों एवं सांस्कृतिक प्रतीकों पर आधारित विशेष डाक टिकट श्रृंखला का विमोचन किया। यह डाक टिकट श्रृंखला देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्रदान करती है।

 

इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत राज्य के 28,000 से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹62 करोड़ से अधिक की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से जारी की। इस योजना से किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, फसल क्षति एवं अनिश्चित मौसम के प्रभाव से आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ पर आधारित एक विशेष प्रतीक चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और यह रजत जयंती राज्य के स्वर्णिम भविष्य की दिशा में नया संकल्प बनेगी।

Related posts

सीएम धामी पहुंचे एम्स ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल-चाल जाना

cradmin

टीला व चाकीसैंण इंटर कालेज की बदलेगी सूरतः डॉ. धन सिंह रावत

prabhatchingari

राजधानी में भाजपा को बड़ा झटका

cradmin

युवकों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

cradmin

आपदा से निपटने की तैयारी को सुदृढ़ करने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

cradmin

दो दिवसीय पुरातन छात्र सम्मान व वार्षिकोत्सव आयोजन को लेकर अभिभावक संघ ने किया बैठक का आयोजन

prabhatchingari

Leave a Comment