---Advertisement---

प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन : कल से शुरू होगा ‘GST बचत उत्सव’

By: Naveen Joshi

On: Sunday, September 21, 2025 10:34 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

नई दिल्ली,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए घोषणा की कि 22 सितंबर से देश में अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार लागू होंगे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नए सुधारों से आम जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा, वस्तुएं और सेवाएं सस्ती होंगी तथा मध्यम वर्ग की बचत में अभूतपूर्व वृद्धि होगी।

प्रधानमंत्री ने कहा, “कल से नवरात्रि का पर्व प्रारंभ हो रहा है। मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं। नवरात्रि के पहले दिन सूर्योदय के साथ ही नए जीएसटी सुधार लागू हो जाएंगे और इसी के साथ देश में ‘GST बचत उत्सव’ का शुभारंभ होगा।”

उन्होंने बताया कि अब केवल दो टैक्स स्लैब – 5% और 18% लागू रहेंगे। जिन वस्तुओं पर पहले 12 प्रतिशत टैक्स लगता था, उनमें से 99 प्रतिशत वस्तुएं अब 5 प्रतिशत स्लैब में आ गई हैं। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि “खाने-पीने की चीजें, दवाइयां, साबुन, ब्रश, टूथपेस्ट, स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा जैसी आवश्यक वस्तुएं और सेवाएं अब सस्ती हो जाएंगी।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन सुधारों से न केवल आम उपभोक्ता की बचत होगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि मध्यम वर्ग की बचत और युवाओं को होने वाले लाभ से देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

उन्होंने आगे कहा, “इनकम टैक्स छूट सीमा बढ़ाने और जीएसटी सुधारों जैसे फैसलों से देशवासियों को हर वर्ष 2.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बचत होगी। यह केवल कर सुधार नहीं, बल्कि ‘बचत उत्सव’ है।”

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 4 सितंबर को जीएसटी दरों में व्यापक कटौती की घोषणा की थी, जिसके अंतर्गत ऑटोमोबाइल से लेकर रोजमर्रा के उपभोक्ता उत्पादों तक कई वस्तुओं पर कर भार घटाया गया है। जुलाई 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद यह अब तक का सबसे बड़ा परोक्ष कर सुधार माना जा रहा है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment