Prabhat Chingari
उत्तराखंड

अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता : डीएम

 

 

कंडियाना वासियों का होगा विस्थापन, डीएम ने गठित की समिति

 

देहरादून,  जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाए बिना जिला प्रशासन चैन से नहीं बैठेगा।  जिलाधिकारी दुर्गम पैदल मार्ग से प्रशासनिक अमले के साथ भीतरली व कंडियाना पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने विस्थापन की मांग रखी। डीएम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए विस्थापन प्रक्रिया प्रारंभ करने हेतु समिति गठित की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कंडियाना में राशन कार्ड में नाम न चढ़ने की शिकायत पर डीएम ने मौके पर ही कैंप लगवाने के निर्देश दिए। कैंप आज ही लगाया गया जबकि एक और कैंप कल आयोजित किया जाएगा।

डीएम ने प्रभावितों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने के लिए निर्देश दिए कि सभी विभाग क्षेत्र में ही कैंप लगाकर समाधान करें। भवन, भू-कटाव, फसल क्षति एवं सिंचाई नहरों के आकलन कार्य को समन्वित कर तहसीलदार सदर को आख्या प्रस्तुत करने को कहा। कृषि, उद्यान, पशुपालन एवं पीडब्ल्यूडी विभागों को आज ही क्षति आकलन रिपोर्ट प्रस्तुत कर मुआवजा वितरण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने सड़क की समस्या भी उठाई, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की।

 

 

 

 

Related posts

कार्यकर्ता को बनना होगा अर्जुन, न्याय का हक मिलने तक लड़ना होगा : गरिमा दसौनी

prabhatchingari

डीएम सेरागांव पहुच विभागवार पुनर्निर्माण, राहत कार्यों की उच्च स्तरीय समीक्षा; मौके पर ही फंड स्वीकृत

cradmin

बुध प्रदोष व्रत आज, पंचांग के साथ पढ़ें सभी राशियों का हाल

cradmin

गहरी खाई में गिरे युवक को एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू…

cradmin

394 ग्राम विकास अधिकारियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र

prabhatchingari

उत्तराखंड में यहा भूकंप के तेज झटके हुए महसूस

prabhatchingari

Leave a Comment