Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

बेटियों को संबल देता प्रोजेक्ट ‘नंदा-सुनंदा’: शिक्षा की लौ फिर से जली

देहरादून,मुख्यमंत्री की प्रेरणा और जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल से संचालित प्रोजेक्ट “नंदा-सुनंदा” अब बेटियों के सपनों को नया उड़ान देने वाला वैश्विक मानवीय अभियान बनता जा रहा है। अब तक इस प्रोजेक्ट के माध्यम से लगभग 12 लाख रुपये की सहायता से 38 बेटियों की शिक्षा पुनर्जीवित की जा चुकी है।

आज सहसपुर की अनाथ बालिका अभिलाषा (बीएससी नर्सिंग), कालसी की पीहू चौहान (कक्षा 8), डोईवाला की अक्षिता और विशाखा (कक्षा 6), और अराध्या (कक्षा 8) सहित 5 बेटियों को शिक्षा हेतु सहायता राशि प्रदान की गई।

जिलाधिकारी श्री बंसल ने कहा, “नंदा-सुनंदा एक ऐसा प्रयास है जो हर जरूरतमंद बेटी की शिक्षा को न केवल पुनर्जीवित करता है, बल्कि उनके भविष्य को उज्जवल बनाने की नींव भी रखता है।” उन्होंने सभी अभिभावकों से आह्वान किया कि वे किसी भी परिस्थिति में बेटियों की शिक्षा न रुकने दें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट हर्षिता सिंह, डॉ. ममता बहुगुणा, जितेन्द्र कुमार तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

650 से अधिक यात्री बद्रीनाथ के दर्शन किए बिना ही लौटे, अधिकारियों का अनिवार्य पंजीकरण पर जोर*

prabhatchingari

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर जागरूकता शिविर का हरिद्वार वासियों ने उठाया लाभ

prabhatchingari

युवा ऑल स्टार चैंपियनशिप की ट्राफी का भव्य अनावरण

prabhatchingari

रणभूमि डिफेंस ट्रेनिंग एकेडमी व यूथ रॉक्स फाउंडेशन ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता ‘उत्तराखंड: मेरी कर्मभूमि’ का शुभारंभ किया।

prabhatchingari

संत श्री कबीर साहिब जी का 627 व प्रकटोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया

prabhatchingari

अपराधियों पर सख्ती और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सजग चमोली पुलिस

cradmin

Leave a Comment