---Advertisement---

पूज्य मोरारी बापू ने महाशिवरात्रि वअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की दी शुभकामनाएं.……

By: prabhatchingari

On: Sunday, March 10, 2024 5:51 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

नई दिल्ली। प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और कथाकार पूज्य श्री मोरारीबापू ने सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ दी हैं और कहा है कि आज बहुत अच्छा योग है क्योंकि आज महिला दिवस, यानी शक्ति का दिन है और महाशिवरात्रि यानी शिव का दिन भी है। यदि मनुष्य में शक्ति है तो वह दूसरों के लिए शिव कर सकता है, क्योंकि शिव का अर्थ है कल्याण अर्थात दूसरों का भला करना।

पूज्य मोरारीबापू ने कहा कि शिवजी की महाशिवरात्रि और शिवजी की शक्ति अलग नहीं हैं और वे पानी और लहर की तरह अभिन्न हैं। पानी और लहर एक ही हैं, लेकिन अगर पानी थोड़ा ऊपर उठ जाए तो हम उसे लहर कहते हैं। उसी तरह शिव और पार्वती अभिन्न हैं। यदि यह शक्ति का दिन है, तो शिव इसके साथ जुड़े हुए हैं और यदि यह शिव का दिन है, तो शक्ति इसके साथ जुड़ी हुई है।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment