Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

दून पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी की मोटरसाइकिल संग आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नशे की लत ने एक युवक को फिर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। दून पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का महज 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 19 फरवरी 2026 को वादी श्री भगवती प्रसाद निवासी गुजरोवाली, थाना रायपुर, देहरादून ने कोतवाली डोईवाला में तहरीर दी कि उनकी मोटरसाइकिल संख्या UK07Y-5551 (स्प्लेंडर प्लस) मियांवाला चौक से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। तहरीर के आधार पर कोतवाली डोईवाला में मु0अ0सं0-45/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थल व आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तथा सुरागरसी-पतारसी कर आवश्यक सूचनाएं एकत्र की गईं। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर पूर्व में वाहन चोरी में संलिप्त आरोपियों का सत्यापन भी किया गया।

लगातार प्रयासों के फलस्वरूप 20 फरवरी 2026 की रात्रि को हर्रावाला बैरियर चौकी गेट पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने अर्जुन थापा (24 वर्ष) निवासी शिवलोक कॉलोनी, थाना रायपुर, देहरादून को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने उक्त चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वह मोटरसाइकिल को बेचने की फिराक में था, किंतु उससे पूर्व ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पूर्व में भी चोरी और आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में कई अभियोग पंजीकृत हैं।

दून पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में चोरी और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी

Related posts

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के निदेशक (वित्त) सिपन कुमार गर्ग को ‘’भारत के विजनरी सीएफओ’’  पुरस्कार से सम्मानित

prabhatchingari

महिला संबंधी अपराधों के प्रति चमोली पुलिस संवेदनशील, पुलिस अधीक्षक चमोली ने लिया महिला उपनिरीक्षकों का आदेश कक्ष

prabhatchingari

भक्ति की त्रिवेणी में डूबा सुभाष नगर, तीनों अवतारों का भव्य उत्सव

cradmin

BIS ने पेश किया घरेलू एडॉप्टर्स का नया मानक IS 19174 : 2025

cradmin

वर्चुअल क्लास नेटवर्क से जुड़ेंगे सूबे के 840 विद्यालय..  

cradmin

देश की एकता-अखंडता के लिए कांग्रेस के बलिदान अतुलनीय: करन माहरा

cradmin

Leave a Comment