---Advertisement---

मानवता की डोर से जुड़ा रक्षाबंधन — स्वास्थ्य सचिव ने राहत कार्य में जुटी बहनों का बढ़ाया हौसला

By: Naveen Joshi

On: Saturday, August 9, 2025 11:47 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

मातली व चिन्यालीसौड़ शिविरों में घायलों का स्वास्थ्य परीक्षण, ग्राफिक एरा टीम का सतत सेवा अभियान

 

उत्तरकाशी,  राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आपदा राहत कार्य में जुटी बहनों से राखी बंधवाकर उन्हें घर से दूर भी त्योहार का स्नेहपूर्ण अहसास कराया।

स्वास्थ्य सचिव ने मातली स्थित ग्राफिक एरा हॉस्पिटल द्वारा संचालित आपदा राहत मेडिकल कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपचार में जुटी डॉ. अंकिता तोमर एवं नर्सिंग स्टाफ निर्मला साही से राखी बंधवाई और उनके योगदान की सराहना की।

ग्राफिक एरा हॉस्पिटल की दो मेडिकल टीमों ने आज आईटीबीपी सेंटर मातली एवं हवाई पट्टी चिन्यालीसौड़ में स्वास्थ्य शिविर लगाकर घायलों एवं राहत कार्य में लगे कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। ये टीमें स्थानीय प्रशासन के सहयोग से लगातार घायलों का उपचार कर रही हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को उच्च केंद्रों के लिए रेफर भी कर रही हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment