Prabhat Chingari
उत्तराखंडखेल–जगत

युवाओं और वेटरन खिलाड़ियों के लिए शुरू हुई नियमित प्रैक्टिस…

देहरादून, खेल मंत्री रेखा आर्या ने परेड ग्राउंड स्थित ऑडिटोरियम में अत्याधुनिक टेबल टेनिस कोर्ट परिसर का उद्घाटन किया। इस सुविधा की शुरुआत खेल विभाग और वेटरन टेबल टेनिस खिलाड़ियों के सहयोग से की गई है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि देहरादून के टेबल टेनिस खिलाड़ियों को अब अपना अभ्यास नियमित रूप से करने और प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त परिसर मिल गया है।

रेखा आर्या ने कहा कि इस सुविधा के बाद टेबल टेनिस में हमारे यहां से और ज्यादा खिलाड़ी निखर कर सामने आएंगे और राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा।

पहले यह हाल बैडमिंटन कोर्ट था लेकिन बाद में बैडमिंटन को नए मल्टीपरपज हॉल में शिफ्ट कर दिया गया था। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इसके बाद खेल विभाग ने इस हाल को जूडो और टेबल टेनिस के लिए तैयार करने का फैसला किया। अब यहां जूडो के साथ-साथ टेबल टेनिस की 6 टेबल स्थापित कर दी गई है। इन टेबल्स पर प्रैक्टिस के लिए अक्सर सुबह के समय वेटरन खिलाड़ी और शाम के समय बच्चे और युवा अभ्यास करते हैं।

इस अवसर पर प्रभारी जिला खेल अधिकारी रविंद्र भंडारी, गिरीश छाबड़ा, प्रीति छाबड़ा, देवेंद्र कांडपाल, विजय कुमार अग्रवाल, अंजलि अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Related posts

देवभूमि की विरासत को भव्य बनाने की दिशा में बड़ा कदम: मुख्यमंत्री

cradmin

टुवर्ड्स ह्यूमैनिटी के युवाओं ने जिला चिकित्सालय में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान

cradmin

आज़ादी के बाद पहली बार फुलेत में डीएम की एंट्री; भावुक हुए ग्रामीण

cradmin

पंजाब नैशनल बैंक द्वारा विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर वरिष्ठ कार्यपालकों के लिए हिंदी संगोष्ठी का आयोजन

prabhatchingari

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, ने अपनी उत्कृष्टता के 10 वर्षों का उत्सव मनाया

cradmin

लाखामंडल में भव्य हिंदू सम्मेलन, संयुक्त परिवारों व लोक कलाकारों का हुआ सम्मान

cradmin

Leave a Comment