---Advertisement---

ग्राफिक एरा में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

By: prabhatchingari

On: Friday, November 22, 2024 8:20 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून, युवाओं को सड़क दुर्घटनाओं के प्रति सचेत करने के लिए ग्राफिक एरा में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।
जागरूकता अभियान में पुलिस अधीक्षक, यातायात मुकेश ठाकुर ने कहा कि राज्य में सड़क दुर्घटना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। नशा और तेज गति से वाहन चलाना इन दुर्घटनाओं के मुख्य कारणों में से एक है। युवाओं का यह दायित्व है कि वे जिम्मेदार नागरिक बनें और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें। उन्हांेने छात्र-छात्राओं को दुर्घटना की स्थिति में जल्द से जल्द आपातकालीन नम्बर पर सम्पर्क करने की सलाह दी।
कार्यक्रम में हार्ले डेविडसन की तकनीकी टीम ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा पर जानकारी दी। जागरूकता अभियान का आयोजन डिपार्टमेण्ट आॅफ मेकेनिकल इंजीनियरिंग ने देहरादून ट्रैफिक पुलिस और हार्ले डेविडसन के सहयोग से किया। अभियान में एचओडी कपिल शर्मा, डा. अधिरथ मण्डल, डा. दिपेश मिश्रा, डा. रोयाल मदान, डा. गोपाल जी, हार्ले डेविडसन के मार्केटिंग मैनेजर आशीष रावत और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment