Advertisement

,

सड़क सुरक्षा को मिला समाज का साथ, दून पुलिस की सराहनीय पहल…

By: Naveen Joshi

On: Friday, July 25, 2025 7:39 PM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून,
सड़क सुरक्षा में समाज की साझेदारी” थीम के तहत दून पुलिस और अरदास समाज कल्याण (ASK) ट्रस्ट ने आज शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया। दिलाराम चौक, बल्लूपुर, लालपुल, सहारनपुर चौक समेत कई जगहों पर पोस्टर, बैनर और सेल्फी प्वाइंट्स के माध्यम से आमजन को ट्रैफिक नियमों के पालन का संदेश दिया गया।

अभियान में यूपीएस के छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इन्होंने राहगीरों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ट्रिपल राइडिंग से बचने और ट्रैफिक सिग्नल मानने जैसे नियमों की व्यावहारिक उपयोगिता सरल भाषा में समझाई।

एसएसपी देहरादून के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस नवाचार को नागरिकों ने भरपूर समर्थन दिया। लोगों ने इसे प्रशासन और समाज के बीच सहयोग का सराहनीय प्रयास बताया और ट्रैफिक नियमों के पालन का संकल्प लिया।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment