Advertisement

भू-धंसाव से सनातन आश्रम खतरे में, पीडब्ल्यूडी पर लापरवाही का आरोप

By: Naveen Joshi

On: Thursday, August 7, 2025 10:04 AM

Google News
Follow Us

 

नैनबाग (शिवांश कुंवर): क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते मरोड़-ऐंदी-बनचोरा मोटर मार्ग पर जाखधार के समीप स्थित सनातन आश्रम गंभीर खतरे की जद में आ गया है। बीते तीन वर्षों से इस क्षेत्र में भू-धंसाव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन हाल की तेज वर्षा के चलते स्थिति और भी गंभीर हो गई है।

शनिवार रात हुई भारी बारिश के बाद सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिससे उसका मलबा सीधे आश्रम परिसर में जा गिरा। इस कारण आश्रम की इमारतों में दरारें आ गई हैं और भवन की स्थिरता पर प्रश्नचिन्ह लग गया है।

स्थानीय ग्रामीणों और आश्रम समिति के सदस्यों का कहना है कि मरोड़-ऐंदी-बनचोरा मार्ग पर यह स्थान वर्षों से बदहाल स्थिति में है, लेकिन लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। आश्रम समिति के अध्यक्ष और नव निर्वाचित ग्राम प्रधान जयेंद्र सिंह रमोला तथा प्रबंधक प्रतिमा सजवाण ने बताया कि विभाग को कई बार सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए लिखित व मौखिक अनुरोध किया गया, लेकिन सभी प्रयास अनसुने रह गए।

उन्होंने कहा, “विभाग की लापरवाही और उदासीनता के कारण सड़क का हिस्सा गिर चुका है और यदि शीघ्र सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए, तो कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है। इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से पीडब्ल्यूडी की होगी।”

इस संबंध में अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग थत्युड़ जौनपुर, श्री सोनू त्यागी ने बताया कि, “सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा।”

स्थानीय लोग और आश्रम समिति प्रशासन विभाग से शीघ्र ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

Leave a Comment