Advertisement

, ,

ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के बीच श्री दरबार साहिब में संगत का स्वागत

By: Naveen Joshi

On: Sunday, March 1, 2026 10:45 PM

Google News
Follow Us
------

देहरादून। श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ाने के लिए पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से 150 सदस्यीय पैदल संगत का जत्था रविवार शाम श्री दरबार साहिब पहुंचा। शाम करीब 5 बजे दर्शनी गेट पर पहुंचते ही संगत का पुष्प वर्षा, ढोल-नगाड़ों की थाप और जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया गया।
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में मेला आयोजन समिति, दरबार प्रबंधन और दूनवासियों ने संगत का गर्मजोशी से स्वागत किया। दर्शनी गेट से लेकर श्री दरबार साहिब परिसर तक वातावरण श्री गुरु राम राय जी महाराज के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा। श्रीमहंत जी ने संगत को दर्शन एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
मेला अधिकारी विजय गुलाटी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पंजाब से पैदल संगत श्री झण्डे जी आरोहण और मेले का साक्षी बनने पहुंची है। संगत के आगमन से मेले की दिव्यता और रौनक में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। रविवार शाम संगतों ने ढोल की थाप पर नृत्य कर श्री गुरु राम राय जी महाराज की महिमा का गुणगान किया।
इससे पूर्व रविवार दोपहर 3:15 बजे प्रबंधन की ओर से कांवली स्थित प्राइमरी स्कूल में संगत का स्वागत किया गया। वहीं श्री गुरु राम राय लक्ष्मण संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संगत का अभिनंदन किया।
उल्लेखनीय है कि बुधवार से ही देश-विदेश से आने वाली संगतों का आगमन प्रारंभ हो गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। परंपरा के अनुसार 7 मार्च को पूरब की संगत की विदाई होगी तथा 8 मार्च को श्री झण्डे जी आरोहण के साथ इस वर्ष के मेले का विधिवत शुभारंभ होगा।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment