---Advertisement---

कार दुर्घटनाग्रस्त SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया एक व्यक्ति को सुरक्षित

By: prabhatchingari

On: Friday, January 24, 2025 7:59 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---


देहरादून,पौड़ी, थाना सतपुली से SDRF टीम को सूचना मिली कि गुमखाल सतपुली के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है,जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट सतपुली से एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि उक्त कार (UP 20 CQ 1330 पंच कार) गुमखाल सतपुली के पास अनियंत्रित होकर रोड से नीचे 150 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे। दो लोग स्वयं ही रोड हैड पर आ गए थे तथा एक व्यक्ति गाड़ी में ही फंसा था। टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से घायल अवस्था में बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक लाया गया तथा उपचार हेतु एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।
घायल व्यक्ति
भूपेंद्र सिंह पुत्र श्री महेंद्र सिंह,उम्र 27 वर्ष,निवासी मूलतजापुर नजीमाबाद।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment