---Advertisement---

भूस्खलन में फंसे क्षेत्र वासियों को SDRF ने सकुशल बचाया

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, July 8, 2025 6:16 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

चमोली,
जनपद चमोली के मोख मल्ला (बगड़ा तौक) गांव के समीप भारी भूस्खलन के कारण एक गौशाला में मवेशियों के फंसने की सूचना पर एसडीआरएफ ने समय पर पहुंचकर एक सफल रेस्क्यू ऑपरेशन अंजाम दिया।

एसडीआरएफ को कॉलर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि भूस्खलन के कारण एक गौशाला के भीतर तीन मवेशी फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही अपर उपनिरीक्षक हर्षवर्धन कंडारी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तुरंत रवाना हुई।

विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच टीम ने लगभग 6 किलोमीटर की कठिन पैदल दूरी तय कर घटनास्थल तक पहुंच बनाई। पाया गया कि गौशाला के दोनों ओर भारी मलबा गिरने से तीन मवेशी भीतर फंसे थे।

एसडीआरएफ द्वारा जिला आपदा प्रतिक्रिया बल (DDRF) के सहयोग से त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी मवेशियों को सुरक्षित निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

स्थानीय प्रशासन एवं ग्रामीणों ने एसडीआरएफ की तत्परता और कार्यकुशलता की सराहना

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment