Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

एफएसटी/एसएसटी टीम में नामित कर्मियों को आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत दिया गया द्वितीय प्रशिक्षण

**एफएसटी/एसएसटी टीम में नामित कर्मियों को आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत दिया गया द्वितीय प्रशिक्षण*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निर्विघ्न/सकुशल संपन्न कराने के लिये चमोली पुलिस द्वारा सभी प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती रेखा यादव के आदेशानुसार जनपद में गठित SST/FST टीम में नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारी/होमगार्डस के जवानों को आज पुलिस मैदान में क्षेत्राधिकारी चमोली/DLMT श्री अमित सैनी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में शांतिपूर्ण, भयमुक्त और पारदर्शी मतदान की प्राथमिकता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य एवं चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने तथा निर्वाचन कार्य सुचारू, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उदेश्य से गठित एफएसटी, एसएसटी दलों को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
नोडल अधिकारी ने सभी टीमों को निर्वाचन कार्यो को पूरी जिम्मेदार के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिये। कहा कि किसी को भी अपने कार्यो के प्रति कोई शंका हो तो वे प्रशिक्षण के दौरान इसको दूर करें। उन्होंने एसएसटी व एफएसटी टीम को सर्चिंग के दौरान संदेहास्पद वाहनों की गहनता से जाँच करने तथा शराब, मादक पदार्थ, गिफ्ट आइटम, नगदी, जेवरात आदि पर निगरानी रखते हुए दैनिक रिपोर्ट निर्वाचन कन्ट्रोल रूम को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
प्रशिक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि निर्वाचन का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील होता है। इस कार्य में लापरवाही बरतने पर नियमानुसार कार्यवाही भी की जाती है। इस दौरान प्रभारी जिला कमांडेंट चमोली श्री दीपक कुमार भट्ट, उ0नि0 नरेन्द्र रावत व अन्य कर्मी मौजूद रहे।*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निर्विघ्न/सकुशल संपन्न कराने के लिये चमोली पुलिस द्वारा सभी प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक चमोली श्रीमती रेखा यादव के आदेशानुसार जनपद में गठित SST/FST टीम में नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारी/होमगार्डस के जवानों को आज पुलिस मैदान में क्षेत्राधिकारी चमोली/DLMT श्री अमित सैनी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में शांतिपूर्ण, भयमुक्त और पारदर्शी मतदान की प्राथमिकता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य एवं चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने तथा निर्वाचन कार्य सुचारू, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उदेश्य से गठित एफएसटी, एसएसटी दलों को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
नोडल अधिकारी ने सभी टीमों को निर्वाचन कार्यो को पूरी जिम्मेदार के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिये। कहा कि किसी को भी अपने कार्यो के प्रति कोई शंका हो तो वे प्रशिक्षण के दौरान इसको दूर करें। उन्होंने एसएसटी व एफएसटी टीम को सर्चिंग के दौरान संदेहास्पद वाहनों की गहनता से जाँच करने तथा शराब, मादक पदार्थ, गिफ्ट आइटम, नगदी, जेवरात आदि पर निगरानी रखते हुए दैनिक रिपोर्ट निर्वाचन कन्ट्रोल रूम को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
प्रशिक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि निर्वाचन का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील होता है। इस कार्य में लापरवाही बरतने पर नियमानुसार कार्यवाही भी की जाती है। इस दौरान प्रभारी जिला कमांडेंट चमोली श्री दीपक कुमार भट्ट, उ0नि0 नरेन्द्र रावत व अन्य कर्मी मौजूद रहे।

Related posts

सीएम धामी ने किया सिटी फॉरेस्ट देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग

prabhatchingari

निकाय चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र विकास की “गारंटी”: सीएम धामी

prabhatchingari

दून की पोषण विशेषज्ञ रूपा सोनी मिलेट्स पर करेंगी अपनी पहली किताब का विमोचन*

prabhatchingari

भाजपा महानगर द्वार आयोजित की गई लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला

prabhatchingari

यंग उत्तराखंड़ सिने अवॉर्ड्स 2025 का भव्य आयोजन 23 अगस्त को श्रीफोर्ट ऑडिटोरियम, दिल्ली में

cradmin

डी.ए.वी (पी.जी.) कॉलेज नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं कैंसर जांच शिविर

prabhatchingari

Leave a Comment