Prabhat Chingari
उत्तराखंड

स्थापना दिवस पर गोपेश्वर महाविद्यालय में आयोजित हुई विचार गोष्ठी

*स्थापना दिवस पर गोपेश्वर महाविद्यालय में आयोजित हुई विचार गोष्ठी*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
गोपेश्वर महाविद्यालय में शनिवार को जनपद चमोली का स्थापना दिवस मनाया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी में कार्यक्रम संयोजक डॉ डीएस नेगी ने कहा कि पिछले 64 वर्षों में जनपद ने विकास की एक लंबी छलांग लगाई है। जनपद चमोली ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में 11 महाविद्यालयों, एक इंजीनियरिंग एवं एक नर्सिंग कॉलेज की स्थापना के साथ नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं तथा तीर्थाटन एवं पर्यटन के क्षेत्र में विश्वभर में नई पहचान बनाई है।
अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के विवेक सोनी ने पहाड़ी जनपदों में पलायन के कारण एवं निवारण पर अपनी बात रखते हुए कहा कि उद्यमिता एवं पर्यटन गतिविधियों पर जोर देते हुए पलायन को रोका जा सकता है।
अजीम प्रेमजी प्रशिक्षक मीनाक्षी ने चमोली में लैंगिक असमानता पर विचार रखते हुए कहा कि महिलाओं पर घरेलू एवं कृषि कार्यों का बोझ पुरुषों की तुलना में अधिक है
इस अवसर पर प्रो. अमित जायसवाल, डॉ सबज कुमार सैनी, पवन कुमार, दीप्ति रावत, प्रशांत पाटिल आदि उपस्थित रहे।

Related posts

शिक्षा के उत्कृष्ट 15 वर्षों का जश्न : यूनिवर्सल अकादमी देहरादून में हर्षोल्लास

cradmin

श्री बदरीनाथ धाम एवं केदारनाथ धाम के पूजाओं की आन लाइन बुकिंग शुरू।

prabhatchingari

थूक जिहाद पर सख्त देवभूमि में नहीं चलेगा कोई भी जिहाद-सीएम

prabhatchingari

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश*

cradmin

ड्रग्स फ्री देवभूमि’’ को साकार बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर

cradmin

जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक ली

cradmin

Leave a Comment