Advertisement

,

ग्राफिक एरा में शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल हिमप्रवाह 2.0 ईकोस् आंफ दा माउंटेन को बेस्ट फिल्म का खिताब…

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, October 15, 2025 12:26 AM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून,  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के फिल्म फेस्टिवल में देशभर के युवाओं की फिल्मों ने धूम मचाई। इसमे शार्ट फिल्म ’ईकोस् आॅफ दा माउंटेन’ ने बाजी मारी।

दो दिवसीय शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में देश के कोने-कोने से आई 50 से अधिक शॉर्ट फिल्म और डॉक्युमेंट्री प्रदर्शित की गई। फेस्टिवल में मसान, नियति, विक्रम और बेताल, ईकोस् ऑफ दा माउंटेन, आनंदी, मोक्ष और सत्यविरूपण जैसी फिल्में शामिल रहीं। इन फिल्मों में मिथकों और लोक कथाओं, विज्ञान और समाज, जलवायु परिवर्तन और विकास, भारत की सांस्कृतिक धरोहर जैसे विविध विषयों को बड़ी खूबसूरती से दर्शाया गया। हिमप्रवाह 2.0 के नाम से आयोजित इस फिल्म फेस्टिवल का सबसे बड़ा आकर्षक पहलू ओपन एयर सिनेमा का अनुभव रहा जहां तारों के नीचे दर्शकों ने बड़ी स्क्रीन पर सिनेमा के जादू आनंद लिया।

हिमप्रवाह 2.0 के समापन समारोह में सबसे शानदार फिल्म और डाक्यूमेंटरी को अपने अंदाज और कहानी के लिये विशेष पुरूस्कार से नवाजा़ गया। बेस्ट डाक्यूमेंटरी के लिये ’प्रलय’ को चुना गया। बेस्ट एक्टर फिमेल का खिताब खुशी रौतेला ने फिल्म ’शक्ति’ के लिए, साथ ही बेस्ट एक्टर मेल का खिताब ओम नूनवाल ने फिल्म ’स्तम्भ’ के लिए जीता। वहीं यू. वी. खियाल ने बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट ओरिजनल म्यूजिक स्कोर का खिताब प्राप्त किया। तकनीकी क्षेत्र में उत्कृष्टता को देखते हुए बेस्ट सिनेमैटोग्राफर ’अम्मी’ को और बेस्ट एडीटर के लिए ’दा अदर साईड आॅफ लेक’ को सम्मानित किया गया।

हिमप्रवाह 2.0 का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के मीडिया एंड मास कम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट ने किया। फिल्म फेस्टिवल में फिल्म निर्माता अरुण कुमार बेस, शाश्वती तालुकदार, संतोष रावत, निर्देशक और अभिनेता के. राम नेगी, अभिनेता और गीतकार मनु ऋषि चड्ढा, डिपार्टमेंट की हेड डा. ताहा सिद्दीकी, डा. हिमानी बिंजोला, डा. आकृति ढोंडियाल बडोला, गिरजा शंकर सेमवाल, विपुल तिवारी, संदीप भट्ट समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं भी फिल्मों का आनंद लेते नजर आए।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment