Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

श्री पारसनाथ समर्पण भवन का हुआ लोकार्पण एवं रथयात्रा का आयोजन


देहरादून, नवनिर्मित श्री 1008 पार्श्वनाथ पद्मावती तीर्थधाम क्लेमेनटाउन में आचार्य श्री निर्मल सागर जी महाराज जी,आचार्य श्री वासुपूज्य सागर जी महाराज जी के आशीर्वाद से पूज्य श्री के परम शिष्य क्षुल्लक रत्न समर्पण सागर जी महाराज जी के सानिध्य में श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जी के जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री पारसनाथ समर्पण भवन कल भव्य लोकार्पण एवं रथयात्रा का आयोजन किया गया कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी मधु सचिन जैन ने बताया कि जिसमें श्री जी की खवासी की बोली नितिन जैन सारथी विनोद जैन रामपुर वाले,कुबेर सिद्धार्थ जैन और माता के खवासी पूजा जैन,सारथी वर्षा जैन,कुबेर , अमित जैन सहारनपुर वाले को प्राप्त हुई
पूज्य श्री आशीर्वाद से श्री पार्श्वनाथ समर्पण भवन का लोकार्पण पूज्य श्री के कर कमलों के द्वारा किया गया !
*इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं ने रथ यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया और भक्ति भाव के साथ सारा सुभाष नगर प्रभु भक्ति भजनों के साथ गुंजायमान हुआ इस अवसर पर महाराज श्री समर्पण सागर जी ने सभी को आशीर्वाद दिया और कहा कि धर्म प्रभाव न लगातार भक्तों द्वारा धर्म नगरी में भक्तों में प्रवाहित होती रहे धर्म ही जीवन का सार है धर्म के बिना जीवन निराधार है.. धर्म ही सभी मानव जीवन के सभी दुखों का कष्टो का एकमात्र निवारण है।*

इस मौक़े पर श्री 1008 पार्श्वनाथ पद्मावती तीर्थ धाम क्लेमेनटाउन मंदिर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सीए मोहित जैन, मंत्री नवीन जैन और कोषाध्यक्ष अमन जैन एवं निर्माण समिति के अध्यक्ष राजीव जैन, मंत्री गौरव जैन ,जैन समाज के अध्यक्ष विनोद कुमार जैन अशोक जैन सचिन जैन, संदीप जैन अमित जैन सहारनपुर,दिनेश जैन,सुनील जैन,मनीष जैन,रजत जैन मौजूद रहे।

Related posts

1232 नर्सिंग अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र

prabhatchingari

चारधाम में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, 50 दिन में पहुँचे लगभग 30 लाख यात्री

prabhatchingari

कृषि मंत्री ने वन्य जीवों से फसल क्षति की समस्या के निराकरण को लेकर अधिकारियों को ठोस नीति बनाने के दिए निर्देश।

prabhatchingari

युवाओं का करियर विकल्प बन रहा है खेल: रेखा आर्या

cradmin

शरणागति यमुना आश्रम में राधाष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन

cradmin

आज का पंचांग-राशिफल: किन राशियों पर रहेगी धन-लाभ और सफलता की कृपा

cradmin

Leave a Comment