Prabhat Chingari
उत्तराखंडव्यापार

10 मार्च से शुरु होगा रेशम कृषि मेला

देहरादून, रेशम विभाग द्वारा 10 मार्च से तीन दिवसीय रेशम कृषि मेले का आयोजन देहरादून के सहसपुर में किया जाएगा, जिसका उद्घाटन प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी करेंगे।
वीरवार को देहरादून स्थित कैम्प कार्यालय में रेशम विभाग की बैठक के दौरान कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रेशम कृषि मेले की तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया। इस रेशम कृषि मेले में शहतूती एवं ओक तसर रेशम उत्पादन में कार्यरत उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों के लगभग 400 रेशम कृषक प्रतिभाग करेंगे। मेले मे रेशम उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेशम कृषको को कृषि मंत्री द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा। रेशम मेले में एक रेशम तकनीकी प्रदर्शिनी भी आयोजित की जायेगी, जिसमे उत्पादन की तकनीकियो का सजीव प्रदर्शन किया जायेगा। मेले में रेशम विशेषज्ञों द्वारा कृषको को रेशम उत्पादन से सम्बंधित तकनीकी जानकारी भी प्रदान की जायेगी। मेले में स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित रेशम क्षेत्र से जुडे हुये विभिन्न हितधारक जैसे उत्तराखण्ड रेशम विभाग, केंद्रीय रेशम बोर्ड सहित केंद्रीय रेशम बोर्ड के अनुसंधान संस्थानों के निदेशक सहित बडी संख्या में रेशम किसान प्रतिभाग करेंगे।

Related posts

हरित सोच के साथ औद्योगिक विकास की नई मिसाल गढ़ रही ग्रीनप्लाई

cradmin

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

prabhatchingari

उच्च शिक्षा से वंचित नहीं रहेंगे प्रदेश के युवा…

cradmin

भिक्षा से शिक्षा की ओर : जिला प्रशासन की पहल, राज्य का पहला आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर शुरू

cradmin

डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी में ‘ब्रांड एड प्रेजेंटेशन’ का आयोजन

prabhatchingari

धराली में स्वतंत्रता दिवस का अदम्य जज़्बा ,आपदा की मार के बीच एसडीआरएफ, व ग्रामीणों ने एक साथ तिरंगे को दी सलामी

cradmin

Leave a Comment