Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

अंतरिक्ष है भविष्य की प्रयोगशाला – वरुण शील

देहरादून ,  भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पीआरएल) अहमदाबाद के प्लेनेटरी साइंस डिवीजन के हेड  वरुण शील ने कहा कि अंतरिक्ष केवल शोध का क्षेत्र नहीं बल्कि मानवता की भावी प्रयोगशाला है, जहां आज की जिज्ञासाएं कल के सपनों और असीम संभावनाओं में रूपांतरित होती है।
वह आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। ‘चंद्रयान और उससे परे- भारत के अंतरिक्ष अभियान‘ विषय पर व्याख्यान करते हुए उन्होंने कहा कि चंद्रमा और सूर्य पर हमारे मिशन सिर्फ विज्ञान की उपलब्धियां नहीं है बल्कि यह उस नए युग की दस्तक है जहां भारत अंतरिक्ष अन्वेषण में अग्रणी भूमिका निभाएगा। श्री वरुण शील ने अपने प्रेजेंटेशन के माध्यम से चंद्रयान 1, 2 और 3 अभियानों की अभूतपूर्व उपलब्धियों और चुनौतियों को साझा किया। साथ ही उन्होंने भविष्य की महत्वाकांक्षी अभियानों- चंद्रयान 4 एवं 5 की झलक दिखाते हुए बताया कि भारत अंतरिक्ष अनुसंधान की नई सीमाओं को छूने की ओर अग्रसर है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को आदित्य एल-1 मिशन की भी विस्तार से जानकारी दी। श्री वरुण शील ने छात्राओं से आह्वान किया कि वह अंतरिक्ष विज्ञान की चुनौतियों को अवसर मानकर भविष्य की नई खोजों में भारत की अग्रणी भूमिका सुनिश्चित करें।
इसका आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग ने किया। इस अवसर पर एयरोस्पेस इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष डा. सुधीर जोशी के साथ डा. विजय कुमार पाटीदार, डा. चंद्र किशोर, डा. आलोक कुमार, डा. कुमार गौरव, अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

हरिद्वार जा रही बस फसी नदी के तेज बहाव में,

prabhatchingari

असम राइफल के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप चंद नायर ने की राजभवन में शिष्टाचार भेंट

prabhatchingari

पुरुष उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2025: ऋषिकेश फाल्कन्स ने रोमांचक चेज में हरिद्वार एल्मास को चौंकाया* ~ एक हाई-ऑक्टेन मुकाबले में, ऋषिकेश फाल्कन्स ने हरिद्वार एल्मास को चार विकेट से हराकर 194 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का सफल पीछा किया, जिससे यूपीएल के ब्लॉकबस्टर मंडे का रोमांच चरम पर पहुंच गया देहरादून, 29 सितंबर 2025: राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ऋषिकेश फाल्कन्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। हरिद्वार एल्मास के कप्तान कुणाल चंदेला ने गज़ब की फॉर्म बरकरार रखते हुए 53 गेंदों में 83 रन (सात चौके, पांच छक्के) की कप्तानी पारी खेली और टीम को 193/3 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। पारी की शुरुआत में उन्होंने दक्ष अवाना (27 गेंद, 30 रन) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। पहला विकेट गिरने के बाद नीरज राठौर ने ताबड़तोड़ अंदाज में सिर्फ 11 गेंदों में 23 रन बनाए, जिसमें दो ऊंचे छक्के भी शामिल थे। अंतिम ओवरों में सौरव चौहान ने 17 गेंदों पर 30 रन की तेज पारी खेलकर स्कोर को रफ्तार दी। फाल्कन्स के जगमोहन नागरकोटी ने 47 रन देकर तीन विकेट लिए। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए ऋषिकेश फाल्कन्स ने दबाव में धैर्य दिखाया। ओपनर एलन चेतन ने आतिशी पारी खेलते हुए केवल 28 गेंदों में 71 रन (दो चौके, तीन छक्के) बनाए और टीम के लिए शानदार शुरुआत की। चेतन और अभ्युदय ने पावरप्ले के भीतर 81 रन की मैच-डिफाइनिंग साझेदारी की। इसके बाद पूर्वांश ध्रुव ने 26 गेंदों में 33 रन का योगदान दिया, जबकि कप्तान अखिल सिंह रावत (36 गेंद, नाबाद 49) और सुचित जे (10 गेंद, नाबाद 11) ने आखिरी ओवरों में संयम दिखाते हुए टीम को जीत दिलाई। उनकी नाबाद साझेदारी ने ऋषिकेश को तीन गेंद शेष रहते जीत दिला दी। मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार एलन चेतन को उनकी 28 गेंदों में 71 रन की आक्रामक पारी के लिए दिया गया। समाप्त

cradmin

कटा पत्थर क्षेत्र में नदी में डूबे युवक का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद

prabhatchingari

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने धूमधाम से मनाया, नौवां स्थापना दिवस

prabhatchingari

बाबा बौखनाग देवता की कृपा से सभी सुरक्षित निकाल लिए जायेंगे: महाराज*

prabhatchingari

Leave a Comment