Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

हरेला पर्व पर एसजीआरआर में विशेष पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण का संदेश …

 

देहरादून,   उत्तराखंड की प्रकृति प्रेम और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक हरेला पर्व श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू), देहरादून में पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा विशेष पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

यह अभियान विश्वविद्यालय के कृषि क्षेत्र (पथरीबाग कैंपस) एवं मातावाला बाग परिसर में संपन्न हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं, फैकल्टी सदस्यों, एनएसएस समन्वयकों, डीन, निदेशकों, मुख्य प्रॉक्टर तथा अन्य विश्वविद्यालय अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विविध प्रजातियों के पौधे रोपित किए। सभी प्रतिभागियों ने हरेला पर्व को प्रकृति से जुड़ाव और संरक्षण के पर्व के रूप में मनाया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कृषि संकायाध्यक्ष डॉ. कमला ध्यानी, डॉ. नवीन गौरव,  रवींद्र कुमार तथा एनसीसी के दोनों बालक एवं बालिका विंग्स के एएनओ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पौधारोपण का उद्देश्य केवल हरियाली बढ़ाना नहीं था, बल्कि छात्रों और समाज में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना भी था।

एसजीआरआर विश्वविद्यालय की यह हरित पहल पर्यावरणीय स्थिरता की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम है और विश्वविद्यालय की हरित प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हरेला पर्व पर यह प्रयास पर्यावरण के संरक्षण के प्रति एक सकारात्मक और जागरूक समाज निर्माण की दिशा में प्रभावी संदेश बनकर उभरा है।

Related posts

देवभूमि की विरासत को भव्य बनाने की दिशा में बड़ा कदम: मुख्यमंत्री

cradmin

चारों धामों में कुल दर्शनार्थियों का आंकड़ा 13 लाख 56 हजार से अधिक पहुंचा

prabhatchingari

अवंतिका रावत के सिर सजा मिस टीन उत्तराखंड-2025 का खिताब

cradmin

महाराज ने पोखड़ा को दी चार करोड़ की योजनाओं की सौगात

prabhatchingari

सनातन संगम न्यास का सुभारती अस्पताल में सनातनी धम्मायोजन

prabhatchingari

आज होगा पेश विधायकों के वेतन भत्तों में बढ़ोतरी विधेयक अब इतनी होगी विधायकों की तनख्वा, जानिए…

prabhatchingari

Leave a Comment