---Advertisement---

देहरादून में रफ्तार का कहर: अनियंत्रित कार ने राहगीरों को मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल

By: Naveen Joshi

On: Saturday, October 11, 2025 11:39 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

 

देहरादून,  रात करीब 7:45 बजे चौकी आईएसबीटी के पास सेंट जूड चौक से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर जा रही एक कार ने अनियंत्रित होकर राहगीरों को टक्कर मार दी है। सूचना पर पटेलनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

 

मौके पर एक सफेद रंग की निसान माइक्रा कार सड़क किनारे क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार चालक ने सड़क पर खड़े और पैदल जा रहे कुछ लोगों को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि अन्य घायल हो गए। घायलों को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।

 

प्रारंभिक जांच में पता चला कि वाहन मुजम्मिल निवासी बुड्ढी का है। बताया गया कि कार में खराबी आने के कारण इसे सेंट जूड चौक के पास वसीम नामक व्यक्ति के वर्कशॉप में मरम्मत के लिए लाया गया था। वर्कशॉप में कार्यरत अब्बू नामक कर्मचारी ने गाड़ी की टेस्टिंग के दौरान उसे बाहर निकाला था। लेकिन वर्कशॉप लौटते समय उसने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी।

 

घटना में जितेंद्र बिष्ट पुत्र बीरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी केशव विहार, चंद्रबनी की मृत्यु हो गई, जबकि रितिक राजपूत निवासी चंद्रबनी घायल हैं और उनका उपचार वेलवेट हॉस्पिटल में चल रहा है।

 

पुलिस ने वाहन मालिक और वर्कशॉप संचालक वसीम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं फरार चालक की तलाश की जा रही है। पटेलनगर पुलिस ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है और घायलों की स्थिति व घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

 

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment