Prabhat Chingari
उत्तराखंडखेल–जगत

सीमांत क्षेत्र के खिलाड़ियों के साथ अन्याय का आरोप, खेल विभाग कटघरे में

 

देहरादून।,चमोली जनपद के जोशीमठ निवासी टेबल टेनिस कोच विजय कुमार ने खेल विभाग और उत्तराखंड स्टेट टेबल टेनिस एसोसिएशन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आज देहरादून प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि सीमांत पर्वतीय क्षेत्र जोशीमठ के सरकारी पंजीकृत टेबल टेनिस खिलाड़ियों और उनके कोच के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है।

कोच विजय कुमार ने आरोप लगाया कि हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित सरकारी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दौरान खराब अंपायरिंग हुई। इस संबंध में हरिद्वार जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं उत्तराखंड स्टेट टेबल टेनिस एसोसिएशन के पदाधिकारियों को लिखित शिकायत दी गई, जिसमें जोशीमठ क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों की गवाही भी संलग्न थी। बावजूद इसके, संबंधित अंपायर के विरुद्ध कार्रवाई करने के बजाय उन्हें पुरस्कृत कर एसोसिएशन में उपाध्यक्ष पद पर पदोन्नत कर दिया गया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उत्तराखंड खेल विभाग के एकमात्र सरकारी कॉन्ट्रैक्ट टेबल टेनिस प्रशिक्षक होने के बावजूद उन पर देहरादून, नैनीताल, ऋषिकेश और हरिद्वार के सरकारी स्टेडियमों के अधिकारियों का अनुचित दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही, निजी एकेडमी से जुड़े सदस्यों के माध्यम से उनके खिलाफ जांच समिति द्वारा नोटिस भेजे जाने को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

इस मामले को लेकर जोशीमठ के नेशनल लेवल टेबल टेनिस प्रशिक्षु खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों ने स्थानीय प्रेस क्लब में पुरजोर विरोध दर्ज कराया। खिलाड़ियों और अभिभावकों ने हरिद्वार जिला क्रीड़ा अधिकारी तथा नवगठित उत्तराखंड राज्य टेबल टेनिस एसोसिएशन पर सीमांत पर्वतीय क्षेत्रों के प्रतिभावान खिलाड़ियों के साथ अन्याय और पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए उत्तराखंड सरकार से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Related posts

जंगलों की आग बुझाने को उतरी सेना, हेलीकॉप्टरों से पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास

prabhatchingari

पंजाब नैशनल बैंक द्वारा विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह तथा कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन।

cradmin

उत्तराखंड में प्रथम “समान नागरिक संहिता दिवस” का आयोजन, सीएम धामी बोले—यह दिन इतिहास में स्वर्णिम अध्याय

cradmin

एआईयू का नार्थ जोन का कुलपति सम्मेलन ,उद्योगों से सीधे जुड़ेगी उच्च शिक्षा

prabhatchingari

नंदा स्वायत्त सहकारिता नौटी की वार्षिक आम सभा (एजीएम) की बैठक समपन्न, सहकारिता पर चर्चा

cradmin

ओलंपस हाई में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए दीक्षांत समारोह आयोजित

cradmin

Leave a Comment