Prabhat Chingari
उत्तराखंड

खेल मंत्री ने लोहाघाट स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम का भी किया निरीक्षण,अधिकारियों को दिये निर्देश

देहरादून,चंपावतआज प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या चंपावत पहुंची।यहाँ उन्होंने लोहाघाट में बनने जा रहे प्रदेश के पहले बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज की भूमि का निरीक्षण किया।उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भूमि चयन,निर्माण कार्य और अन्य जरूरी विषयो के संबंध में जानकारी ली।

खेल मंत्री ने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि राज्य का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज चंपावत जिले में बनने जा रहा है।जल्द ही मुख्यमंत्री धामी कॉलेज का भूमि पूजन करेंगे।इस बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज के बन जाने से राज्य की बालिकाओ को अपने खेल की प्रतिभा को निखारने के सुनहरा अवसर मिलेगा।इसके साथ ही यहाँ पर वह शिक्षा प्राप्त करने के अतिरिक्त अपने खेल कौशल को बढ़ा सकेंगी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियो को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।आज कई योजनाए खिलाड़ियो के हितों के लिए संचालित की जा रही हैं।कैबिनेट बैठक में भी राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं खिलाड़ियो के लिए चार प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी मिल चुकी है जल्द ही विधानसभा सत्र में इसे पटल पर रखने के साथ विधेयक लाया जाएगा।

साथ ही खेल मंत्री ने इस दौरान निर्माणाधीन स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण भी किया।खेल मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यो के बारे में जानकारी ली।उन्होंने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य को तय समय पर पूरा करने के साथ ही कार्य मे किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतने के निर्देश दिए।कहा कि स्टेडियम में कई खेलो का आयोजन किया जाएगा जिससे स्थानीय खिलाड़ियो को लाभ मिलेगा।इसके साथ ही उन्हें अन्यत्र नही भटकना पड़ेगा।इस अवसर पर विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

वित्तीय सेवाओं के विस्तार की ओर समिट फिनसर्व का बड़ा कदम

cradmin

उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत…

cradmin

आम जनता को सरकारी   योजनाओं से लाभान्वित करें विभाग, सिविल जज ने दिए निर्देश

prabhatchingari

05 से 08 फरवरी तक परेड ग्राउंड में उत्तरायणी कौथिक महोत्सव, लोकसंस्कृति का भव्य उत्सव

cradmin

प्रत्येक जनपद पलायन रोकने तथा स्वरोजगार को बढावा देने हेतु वृहद रणनीति तैयार करें- गर्ब्याल

cradmin

दून पुलिस का शानदार खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ज्वैलरी बरामद

cradmin

Leave a Comment