---Advertisement---

श्री गुरु राम राय जी महाराज का 339वां महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न

By: Naveen Joshi

On: Sunday, August 31, 2025 6:21 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

 

देहरादून। श्री दरबार साहिब में  श्री गुरु राम राय जी महाराज का 339वां महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विशेष पूजा-अर्चना कर संगतों को गुरु महिमा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि गुरु ही साक्षात परब्रह्म हैं और गुरु कृपा से ही शिष्य का जीवन सार्थक होता है।

 

झण्डे जी परिसर स्थित पवित्र सरोवर पर तर्पण अर्पित किया गया। इसके बाद 17 पुरोहितों ने चावल, दूध, शहद, गंगाजल, घी एवं शक्कर से विशेष पूजन किया। हजारों श्रद्धालुओं ने समाधि स्थल पर माथा टेककर आशीर्वाद लिया। संगतों को फलों का प्रसाद वितरित किया गया तथा लंगर में हलवा-पूरी और चूरमा परोसा गया। इस अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की टीम ने श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं।

 

105 यूनिट रक्तदान

महानिर्वाण पर्व पर महाकाल सेवा समिति और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 105 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। शिविर का शुभारंभ श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया।

 

समापन पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और गुरु कृपा की छाया बने रहने की प्रार्थना की।

 

 

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment