Prabhat Chingari
उत्तराखंड

भारी बारिश में दून पुलिस अलर्ट मोड पर, एसएसपी स्वयं कर रहे मॉनिटरिंग

 

 

देहरादून , में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा है। सभी थाना क्षेत्रों की टीमें लगातार संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर रही हैं तथा लोगों को सतर्क किया जा रहा है।

 

रात्रि में सहस्त्रधारा क्षेत्र के कारलीगाढ़ में घरों के पास अचानक पानी आने की सूचना पर पुलिस, एनडीआरएफ/एसडीआरएफ व अन्य एजेंसियों ने त्वरित राहत एवं बचाव कार्य करते हुए प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया।

 

मार्ग अवरुद्ध/क्षतिग्रस्त

 

रायपुर क्षेत्र : मालदेवता चौकी से आगे केशरवाला मार्ग पर नदी के तेज बहाव व कटाव से सड़क का लगभग 70-80 मीटर हिस्सा बह गया, यातायात पूर्णतः बाधित।

 

देहरादून–मसूरी मार्ग : कुठाल गेट सहित कई स्थानों पर मलबा आने से बाधित, जिसे जेसीबी की मदद से खुलवाया जा रहा है।

 

देहरादून–हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग : लालतप्पड़ क्षेत्र (सीमा डेंटल कॉलेज के पास) पुलिया का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से यातायात रोका गया। वाहनों को भानियावाला एवं नेपाली फार्म से डायवर्ट किया गया।

पुलिस की सक्रियता ,पुलिस टीमें रात्रि से ही नदी-नालों के किनारे तथा संवेदनशील स्थानों पर गश्त कर रही हैं।

 

लोगों को लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण नदियों/नालों के किनारे न जाने की सख्त हिदायत दी जा रही है।

 

जलभराव वाले क्षेत्रों में एनडीआरएफ/एसडीआरएफ के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

 

 

 

 

 

Related posts

रांसी में भी आयोजित हों राष्ट्रीय खेल – संघर्ष समिति

prabhatchingari

शीतकालीन पर्यटन आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव: मुख्यमंत्री

cradmin

बार स्वामी व बाउंसरों की दबंगई पर पुलिस की सख्ती, चार गिरफ्तार

cradmin

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी पंहुची गैरसैंण

cradmin

36 घंटे में स्नेचिंग कांड का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार

cradmin

नई आबकारी नीतिः धार्मिक क्षेत्रों के निकटवर्ती शराब की दुकानें बंद करने का निर्णय

prabhatchingari

Leave a Comment