---Advertisement---

मनसा देवी मंदिर में भगदड़, छह श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

By: Naveen Joshi

On: Sunday, July 27, 2025 12:11 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

हरिद्वार, 
हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह एक दुखद हादसा हो गया। मंदिर के पैदल मार्ग पर अचानक भगदड़ मच जाने से छह श्रद्धालुओं की दर्दनाक मृत्यु हो गई, जबकि 15 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि वह लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं और स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए माता रानी से प्रार्थना की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार होने के कारण मंदिर में भीड़ सामान्य से अधिक थी। इसी दौरान अचानक अफरातफरी मच गई और श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। धक्का-मुक्की में कई लोग गिर गए और भारी भीड़ के चलते कुचल गए।

गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने हादसे में छह श्रद्धालुओं की मृत्यु की आधिकारिक पुष्टि की है। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए क्षेत्र में सुरक्षा-व्यवस्था और निगरानी को कड़ा कर दिया गया है।

यह घटना श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े करती है।
स्थानीय प्रशासन श्रद्धालुओं से संयम बरतने और भीड़ नियंत्रण में सहयोग करने की अपील कर रहा है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment