Prabhat Chingari
उत्तराखंड

प्रदेश का पहला ट्रांसजेंडर फूड ट्रक

देहरादून। दिनांक 23 फरवरी को अदिति शर्मा ट्रांसजेंडर ने ब्लेसिंग फॉर्म्स के पास अपना फूड वैन निवाला प्यार का शुरू किया । अदिति उत्तराखंड की पहली ट्रांसजेंडर है जिन्होंने शासकीय योजना का लाभ लेकर स्वरोजगार प्रारंभ किया है अदिति ने पीएमईजीपी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखंड खादी ग्राम उद्योग बोर्ड से आवेदन भरकर पीएनबी से अपना ऋण लेकर अपना फूड कोर्ट शुरू किया है जिसमे अलका पांडे जी ने उनको सहयोग किया। नगर निगम के पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा जी ने और नगर निगम ने अदिति को प्रोत्साहित किया और सहयोग प्रदान किया। महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल जी ने भी अदिति को प्रोत्साहित किया। निसबड ने सभी आवेदन भरने की प्रक्रिया में अदिति का सहयोग किया तेजस्विनी की प्रिया गुलाटी ने भी इस पल में अदिति का हौसला बढ़ाया है।

Related posts

ड्रग्स माफिया पर एसटीएफ का बड़ा प्रहार, 92 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

cradmin

आकांश एजुकेशनल देहरादून के यश महावर ने जेईई मेन्स 2025 (सेशन 2) में ऑल इंडिया रैंक 1633 हासिल की; 9 अन्य छात्र बने टॉप स्कोरर

prabhatchingari

आज ग्रहों की चाल: वृषभ–वृश्चिक को सतर्कता की जरूरत, तुला–धनु के लिए शुभ समय

cradmin

लेक फेस्टिवल की सौगात: होटल-होमस्टे में स्पेशल डिस्काउंट, वॉटर स्पोर्ट्स पर 25% तक छूट

cradmin

15 करोड़ की जमीन 54 करोड़ में खरीदने वाले 2 IAS एक PCS अधिकारी सस्पेड.

cradmin

प्रशिक्षित महिलाओं को बांटी सिलाई और जड़ी बूटी उत्पादन किट

prabhatchingari

Leave a Comment