Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस का सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

 

चमोली,उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस ने स्थाई राजधानी गैरसैंण, महिला सुरक्षा, बढ़ती महंगाई और प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर विधानसभा कूच किया। हजारों की संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विधानसभा की ओर बढ़ते हुए सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

मंगलवार को सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ता विभिन्न स्थानों से रैली के रूप में विधानसभा की ओर बढ़ने लगे। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जंगलचट्टी और दुपतोलासैंण बैरियर पर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ताओं का हुजूम आगे बढ़ता गया और आखिरकार दिवालीखाल बैरियर तक पहुंच गया। यहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत सहित कई वरिष्ठ नेता पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेट्स पर चढ़कर वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

करीब तीन घंटे तक दिवालीखाल क्षेत्र स्थाई राजधानी गैरसैंण बनाओ, महिला विरोधी सरकार नहीं चलेगी, अंकिता को न्याय दो जैसे नारों से गूंजता रहा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का सहारा लेना पड़ा। इस दौरान कई घंटे तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी रही। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड और गैरसैंण के विकास के लिए कांग्रेस सरकार ने जो रोडमैप तैयार किया था, वह आज तक आगे नहीं बढ़ पाया है और इसमें वर्तमान भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर बल प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और आने वाले समय में उत्तराखंड में खुशहाली और विकास का नया दौर आएगा। वहीं हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं से लोग परेशान हैं और अब समय आ गया है कि इस सरकार को हटाकर सुशासन वाली सरकार लाई जाए।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और महिला असुरक्षा लगातार बढ़ रही है, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर चर्चा करने से बच रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की आवाज दबाई नहीं जा सकती। प्रदर्शन के दौरान बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष गैरसैंण मोहन भंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष थराली सुनीता रावत, ब्लॉक प्रमुख द्वाराहाट डॉ. आरती किरोला, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, मुकेश नेगी, सुरेश डिमरी, प्रदीप थपलियाल, पूर्व विधायक रणजीत रावत सहित पूरे प्रदेश से पहुंचे हजारों कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

बीस सूत्रीय कार्यक्रम व क्रियान्वयन समिति उत्तराखंड सरकार की अध्यक्षता में सभी विभाग अध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई

prabhatchingari

नशा तस्करों पर एएनटीएफ का हंटर, 105 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

cradmin

डीएम एससपी का बुलेट भ्रमण, साबित हो रहा है सार्थक

prabhatchingari

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना पर डीएम सख्त—सशक्त बेटी, समृद्ध भविष्य का लिया संकल्प

cradmin

आदिश्वर ऑटो राइड ने बेनेली और ज़ॉन्टेस सुपरबाइक्स पर विशेष ऑफ़र की घोषणा की

prabhatchingari

राज सिंह डूंगर अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता’ में उत्तराखंड की शानदार जीत

cradmin

Leave a Comment