Advertisement

,

राज सिंह डूंगर अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता’ में उत्तराखंड की शानदार जीत

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, January 28, 2026 8:20 PM

Google News
Follow Us
------

पौड़ी/देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के लिए यह गर्व का क्षण रहा, जब ‘राज सिंह डूंगर अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता’ में उत्तराखंड की टीम ने मध्य प्रदेश को पराजित कर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। इस मुकाबले में पौड़ी जनपद के होनहार खिलाड़ी पार्थ शर्मा ने अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन से प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया।

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की अंडर-14 टीम की ओर से खेलते हुए पार्थ शर्मा ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 132 रनों की आकर्षक शतकीय पारी खेली। इसके बाद गेंदबाज़ी में भी उन्होंने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए 4 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए, जिससे मध्य प्रदेश की टीम दबाव में आ गई। पार्थ के इस हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत उत्तराखंड की टीम ने मैच अपने नाम किया।

पार्थ की संयमित, आक्रामक और आत्मविश्वास से भरी पारी ने न केवल टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचाया, बल्कि चयनकर्ताओं और क्रिकेट प्रेमियों का भी ध्यान आकर्षित किया। कम उम्र में इस स्तर का प्रदर्शन उनके उज्ज्वल क्रिकेट भविष्य की ओर संकेत करता है।

उल्लेखनीय है कि पार्थ शर्मा के पिता नीरज शर्मा वर्तमान में श्रीनगर में ट्रैफिक उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। नीरज शर्मा स्वयं भी खेल प्रेमी एवं एक अच्छे एथलीट रहे हैं, जिनका मार्गदर्शन पार्थ के खेल जीवन में प्रेरणास्रोत रहा है।

इस उपलब्धि पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की सचिव किरण वर्मा ने पार्थ शर्मा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने पार्थ के निरंतर परिश्रम, अनुशासन और प्रतिभा की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि वह आने वाले समय में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पौड़ी और उत्तराखंड का नाम गौरवान्वित करेंगे।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment