Prabhat Chingari
उत्तराखंड

यू.टी.यू. के कुलपति को बदलने पर छात्रों ने जताया आभार

सॉफ्टवेयर घोटाले की जांच तेज करने व विवादित कुलपति को तत्काल हटाने की मांग को लेकर राजभवन को सौंपा ज्ञापन

देहरादून, – वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यू.टी.यू.) में चल रही वित्तीय अनियमितताओं और सॉफ्टवेयर घोटाले को लेकर छात्र बीते छह महीनों से सड़कों पर आंदोलनरत थे। अब विश्वविद्यालय में कुलपति का परिवर्तन हो चुका है और नए कुलपति की नियुक्ति भी की जा चुकी है।

आज डी.ए.वी. कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में छात्र आंदोलन की सफलता पर सभी मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मीडिया ने आंदोलन की निष्पक्ष रिपोर्टिंग कर छात्रों का मनोबल बढ़ाया, जिसके लिए छात्र समुदाय सदैव आभारी रहेगा।

सिद्धार्थ अग्रवाल ने आरोप लगाया कि नए कुलपति की नियुक्ति के बावजूद पूर्व कुलपति डॉ. ओमकार यादव अब भी राजभवन से जुड़े कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से पदमुक्ति में जानबूझकर देरी कर रहे हैं और चल रही जांच में साक्ष्यों से छेड़छाड़ का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने यह भी मांग की कि राज्यपाल के सचिव रविनाथ रामन द्वारा इस देरी के कारणों की सीबीआई जांच करवाई जाए।

उन्होंने शंका जताई कि यह देरी सॉफ्टवेयर घोटाले से संबंधित 2 करोड़ रुपये के विवादित बिल को पास करवाने और जांच में बाधा डालने के उद्देश्य से हो रही है। जबकि विश्वविद्यालय अधिनियम के अनुसार, यदि नए कुलपति के कार्यभार ग्रहण में देरी हो, तो किसी वरिष्ठ प्रोफेसर को कार्यवाहक कुलपति का दायित्व सौंपा जाना चाहिए।

छात्रसंघ ने बताया कि सॉफ्टवेयर घोटाले की निष्पक्ष जांच और पूर्व कुलपति को शीघ्र पदमुक्त किए जाने की मांग को लेकर राजभवन को ज्ञापन भी सौंपा गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि आगामी सात दिनों में डॉ. ओमकार यादव को हटाकर उनके विरुद्ध पारदर्शी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो सभी छात्रसंघ माननीय न्यायालय की शरण में जाकर विधिक कार्यवाही हेतु अग्रसर होंगे।

Related posts

मोबाइल स्नैचिंग में दून पुलिस की बड़ी कामयाबी दो आरोपी दबोचे, नशे के लिए देते थे वारदात को अंजाम

cradmin

युवा दून डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन द्वारा पारिवारिक धार्मिक भजन संध्या का भव्य आयोजन

cradmin

उत्तराखंड में हो सकता है कैबिनेट विस्तार, बीजेपी प्रदेश संगठन ने हाईकमान को भेजी रिपोर्ट

prabhatchingari

12वां सतत पर्वतीय विकास शिखर सम्मेलन देहरादून में संपन्न

cradmin

उत्तराखण्ड खेल विश्वविद्यालय विधेयक-2024 को कैबिनेट से मिली सैद्धांतिक सहमति

prabhatchingari

क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा नयार उत्सव -202४

prabhatchingari

Leave a Comment