---Advertisement---

सेवा सप्ताह के तहत छात्र–छात्राओं को मिला स्नेह और संबल

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, January 28, 2026 10:42 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस (31 जनवरी) के अवसर पर जनसेवा की भावना से समर्पित “सेवा सप्ताह” के अंतर्गत बुधवार को श्रीदेव सुमन नगर मंडल द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर, देहरादून में स्वेटर वितरण एवं खेल सामग्री किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग कर छात्र–छात्राओं को गर्म स्वेटर एवं यूनियन बैंक के सीएसआर सहयोग से उपलब्ध कराई गई खेल सामग्री की किट वितरित की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी द्वारा मसूरी विधानसभा क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर के छात्र–छात्राओं को स्वेटर एवं खेल किट प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक एवं खेल उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि पिछले सात वर्षों में विद्यालय की छात्र संख्या 340 से बढ़कर 640 हो गई है तथा विद्यालय प्रदेश के टॉप–50 विद्यालयों में स्थान बना चुका है। इसके साथ ही विद्यालय के 26 छात्र–छात्राओं का नेशनल गेम्स हॉकी (महिला वर्ग) प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। बीते वर्ष छात्रा तमन्ना ने हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, वहीं छात्र अभिषेक ने उत्तराखण्ड में टॉप–25 में स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नॉर्थ जोन झांसी में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त करने वाली प्रतिभावान छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर छात्र–छात्राओं ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को जन्मदिवस की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विद्यालय में छात्र संख्या दोगुनी होने पर शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है और सरकारी विद्यालयों के प्रति अभिभावकों का विश्वास निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने बच्चों से शारीरिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक एवं चरित्र निर्माण पर भी ध्यान देने का आह्वान किया, ताकि वे जिम्मेदार और संस्कारी नागरिक बन सकें। मंत्री जोशी ने विद्यालय को सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु ड्रेस उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया तथा कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सतत प्रयासरत है और विद्यालयों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, यूनियन बैंक के मुख्य प्रबंधक निरंजन डोभाल, नवीन सेमवाल, प्रधानाचार्य धूम सिंह नेगी, पार्षद मीनाक्षी नौटियाल, पूनम नौटियाल सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment